अ‌वैध अस्पतालों में प्रशासन का चाबुक:आधा दर्जन से अधिक अस्पताल किया गया सीज

हरदोई में अवैध अस्पतालों में मरीज के साथ हो रहे खिलवाड़ और उनकी मौत के मामले को लेकर जिला प्रशासन गंभीर हो गया है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने एक मुहिम चलाकर जिले के करीब आधा दर्जन अवैध अस्पतालों को सीज कर दिया है। वहीं कई अन्य अस्पतालों को नोटिस भी जारी किया गया है। बता दें कि बीते दिनों में अवैध अस्पतालों में मरीजों की मौत का मामला सामने आया था। इसके साथ ही जिन अस्पतालों का रजिस्ट्रेशन था, वहां पर डॉक्टर इलाज न करके अनट्रेंड लोग इलाज कर रहे थे।

ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग के एडिशनल सीएमओ डॉक्टर पंकज मिश्रा ने कई अस्पतालों में छापेमारी की। जो अस्पताल मानक विहीन मिले उनको नोटिस जारी किए गए। वहीं जिनका रजिस्ट्रेशन नहीं था उनको सीज कर दिया गया है। जिन अस्पतालों पर कार्रवाई हुई उनमें कछौना के कटियामऊ के फौजी हॉस्पिटल व रैंसो के एसडी हॉस्पिटल इसी तरह संडीला और बेनीगंज के अस्पतालों को बंद कराया गया है।

छापेमारी लगातार है जारी…

एडिशनल सीएमओ डॉक्टर पंकज मिश्रा ने बताया कि यह छापेमारी लगातार जारी है। जनपद भर में इस तरह की छापेमारी चलती रहेगी। जो अस्पताल रजिस्ट्रेशन कराए हैं लेकिन मानक विहीन है वहां पर डॉक्टर नहीं है बल्कि कोई और इलाज कर रहा है ऐसे तमाम अस्पतालों को भी सीज किया जाएगा।

शिकायत मिलते ही पहुंच रही टीम…

डॉ पंकज मिश्रा ने बताया कि बीते दिनों कई शिकायत है सामने आई थी, जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कार्यवाही तेज कर दी है। आधा दर्जन अस्पतालों पर कार्यवाही की गई है कई को नोटिस भी जारी किया गया है। संडीला तहसील के ज्यादातर अस्पतालों को जो अवैध रूप से चल रहे थे बंद कर दिया गया है। जहां से भी जो शिकायत आ रही है वहां तत्काल टीम पहुंच रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000