रेलवे पुल से लटका मिला अधिवक्ता का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

शाहजहांपुर में घर से लापता अधिवक्ता का शव गर्रा नदी के रेलवे पुल पर संदिग्ध हालात में लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत फंदे से लटकने से होने की बात सामने आई है। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला मदराखेल निवासी दिनेश प्रताप सिंह (45 वर्ष) पेशे से अधिवक्ता थे।

उनके भाई उमेश प्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह करीब आठ बजे दिनेश के मोबाइल पर किसी का कॉल आया था। इसके बाद वह घर से निकल गए, जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटे तो उनकी तलाश करना शुरू किया। उनका मोबाइल नंबर भी बंद जा रहा था। परिजनों ने थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी।

पुल की रेलिंग में बंधी रस्सी से लटका था शव…

बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे पुलिस को सूचना मिली कि बंथरा और शाहजहांपुर स्टेशन के बीच में गर्रा नदी के पुल की रेलिंग में बंधी रस्सी से शव लटका है। स्टेशन मास्टर के पास भी मेमो पहुंचा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव देखकर दिनेश प्रताप सिंह के परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे उमेश ने शव की शिनाख्त दिनेश के रूप में की।

उमेश ने दिनेश के पैर जमीन पर लगे हुए देखकर हत्या की आशंका जताई है। दिनेश की पत्नी सविता का रो-रोकर बुरा हाल है। दिनेश के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह ने बताया कि दिनेश का मानसिक उपचार कानपुर से चल रहा था। परिजनों ने अभी इस मामले में तहरीर नहीं दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000