अधिवक्ता के इकलौते बेटे का 23 दिन बाद घर आया शव, दुबई में केमिकल से जलाकर की गई थी हत्या और फिर रेत में दफनाया

मुरादाबाद। शहर की देवविहार कालोनी के कर अधिवक्ता रामसरन तिवारी के इकलौते बेटे अश्वनी तिवारी की दुबई में हत्या कर दी गई। 23 दिन बाद शव शुक्रवार को लाया गया है। अश्वनी वहां रियल एस्टेट की वेस्ट गेट कंपनी में नौकरी करता था। फ्लैट के किराये को लेकर विवाद होने पर पांच लोगों ने उसकी केमिकल से जलाकर हत्या कर दी। शव सौ किलोमीटर दूर ले जाकर रेत में दबा दिया। आरोपित आंध्रप्रदेश और महाराष्ट्र के हैं। इनमें एक को दुबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चार आरोपित भागकर भारत गया है। भारत के विदेश मंत्री के हस्तक्षेप के बाद शव यहां लाया जाया सका है। अश्वनी सितंबर में मुरादाबाद आए थे। एक सप्ताह रुककर दुबई लौट गए। नौ अक्टूबर को बहन श्रंगारिका ने उन्हें फोन किया। काल रिसीव नहीं हुई। उन्होंने समझा भाई किसी काम में व्यस्त होगा। दो दिन बाद भी काल रिसीव नहीं होने पर उन्होंने कंपनी को फोन किया। पता चला, अश्वनी लापता हैं। इसके बाद श्रंगारिका अपने पति लव शर्मा के साथ 12 अक्टूबर को दुबई चली गईं। वहां उन्होंने कंपनी के अधिकारियों के साथ पुलिस से संपर्क किया।

जांच के दौरान पता चला कि अश्वनी नौ अक्टूबर को एक फ्लैट का किराया लेने गए थे। वहां से बाहर नहीं आए। उनकी कंपनी फ्लैट किराये पर देती है। दुबई पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसके बाद उनके शव को दुबई से सौ किलो मीटर दूर शारजहां के रेगिस्तान से बरामद कर लिया। दुबई पुलिस हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। वहीं, कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद बहन-बहनोई अश्वनी का शव लेकर शुक्रवार को देव विहार घर आए। अधिवक्ता के भतीजे अमित तिवारी ने बताया कि चार साल से उनका चचेरा भाई अश्वनी दुबई के अलवर्षा अपार्टमेंट में रहता थे। माता-पिता और बहन उनका चेहरा नहीं देख पाए। शव पूरी तरह से गल चुका है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000