चलती ट्रेन में कहासुनी के बाद जीआरपी के सिपाही ने यात्री को मारी गोली, यात्री की हुई मौत, सिपाही हिरासत में

मैलानी से बहराइच जा रही पैसेंजर ट्रेन में जीआरपी सिपाही ने यात्री की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी सिपाही को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सिपाही का आरोप है कि यात्री उसकी सरकारी पिस्टल छीनने की कोशिश कर रहा था। इस पर उसके पैर में गोली मार दी। लखीमपुर के बेलरायां और तिकुनिया रेलवे स्टेशन के बीच 11 बजे के आस-पास ट्रेन में सवार यात्री मुन्ना लाला तिवारी निवासी चितिहा, थाना सिंगाही को जीआरपी सिपाही अमित कुमार ने गोली मार दी। खून बहता देख ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई। जख्मी मुन्नालाल को तिकुनिया स्टेशन पर उतारकर निघासन सीएचसी ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान मुन्नालाल ने दम तोड़ दिया। सीएचसी के डॉक्टर मनोज वर्मा ने बताया, “तिकुनिया कोतवाली के दरोगा योगेश कुमार एक यात्री को अस्पताल लेकर आए थे। यात्री के पैर में घाव के निशान थे। अस्पताल पहुंचने के 10 मिनट बाद ही यात्री की मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।”उधर, जीआरपी मैलानी ने बताया, “पूछताछ में आरोपी सिपाही अमित कुमार ने बताया कि ट्रेन जैसे ही दुधवा स्टेशन के आगे बढ़ी मुन्नालाल मुझसे झगड़ने लगा।

सरकारी पिस्टल छीनने की कोशिश की तो मैंने उसके पैर में गोली मार दी।”मृतक मुन्नालाल के छोटे भाई अनिल कुमार ने बताया, “दोपहर तीन बजे के आसपास पुलिस की जीप आई और हमें घटना के बारे में बताया। इसके बाद हम लोगों को पुलिस जीप से ही थाने ले आए हैं। हमने भी अपनी ओर से तहरीर दी है।” अनिल कुमार ने आरोप लगाया कि मेरे भाई की उम्र तकरीबन 60 साल के आसपास है। वह काफी कमजोर भी हैं। बीमार रहते हैं। मैं खुद उन्हें डॉक्टर के पास ले जाता हूं। मैं कैसे मान लूं कि वह किसी हट्‌टे कट्‌टे जीआरपी के जवान से उसकी पिस्टल छीनने के लिए भिड़ेंगे। मुझे लगता है कि उनको जीआरपी सिपाही अमित कुमार ने गाली दी होगी। जिसका उन्होंने विरोध किया होगा। यही बात सिपाही को बर्दाश्त नहीं हुई होगी। इसलिए गोली मार दी। अनिल कुमार ने कहा कि सरकार से हम न्याय की गुहार लगाते हैं। मेरे परिवार में चार-चार बेटियां हैं। बड़े भाई और हम लोग मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। अब हमारा परिवार क्या करेगा। आज यह हादसा हो गया। थाने पहुंचे मुन्नालाल के दूसरे भाई सुनील कुमार ने बताया कि बड़े भाई मुन्नालाल संपूर्णानगर चीनी मिल में मजदूरी करते थे, आज वह घर के लिए निकले थे वहीं रास्ते में यह वारदात हो गई। भाई ने परिवार के भरण-पोषण के लिए मुआवजे की मांग की है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000