दिवाली के बाद दिल्ली की जहरीली हुई हवा,सांस के मरीज 30% बढ़े, प्रदूषण के आंकड़ों पर भी सवाल

नई दिल्ली। दीपावली की अगले दिन सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सुबह धुंध और प्रदूषण की मोटी चादर के बीच हुई।सुबह 10 बजे वायु क्वालिटी सूचकांक 372 दर्ज किया गया,जो बहुत खराब श्रेणी में आता है।शाम 7 बजे तक एक्यूआई घटकर करीब 333 पर पहुंच गया,लेकिन हवा की क्वालिटी बेहद खराब बनी रही। दीपावली की रात बड़े पैमाने पर पटाखे जलाए जाने के बाद दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण बढ़ गया।इस बीच वायु क्वालिटी के सरकारी आंकड़ों की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठने लगे हैं।आरोप है कि रविवार रात पटाखों के सबसे ज्यादा इस्तेमाल के दौरान कई प्रदूषण निगरानी केंद्र बंद हो गए थे।

निजी एजेंसियों के आंकड़ों में दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर सरकारी आंकड़ों के मुकाबले कहीं ज्यादा खतरनाक दिखाई दिया। इससे प्रदूषण की निगरानी और आंकड़ों की सटीकता को लेकर बहस शुरू हो गई है। पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली में प्रदूषण की समस्या केवल दिवाली तक सीमित नहीं है।इससे निपटने के लिए पूरे साल ठोस कदम उठाने होंगे।सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट की कार्यकारी निदेशक (रिसर्च एंड एडवोकेसी) अनुमिता रॉय चौधरी ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की समस्या बार-बार सामने आने की सबसे बड़ी वजह सालभर प्रभावी कार्रवाई का अभाव है।
उन्होंने कहा कि प्रदूषण से निपटने के लिए बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने और स्थायी समाधान खोजने की जरूरत है। पटाखों से बहुत कम समय में बड़ी मात्रा में प्रदूषण फैलता है, जिससे पहले से खराब हवा और ज्यादा जहरीली हो जाती है। दिल्ली के अलावा हरियाणा,पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया। कई जगह एक्यूआई 350 के पार पहुंच गया।

बता दें कि प्रदूषण बढ़ने का असर लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है।दिल्ली-एनसीआर के अस्पतालों में सांस लेने में परेशानी और फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों की शिकायत लेकर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या में करीब 30 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दिल्ली के सीके बिरला अस्पताल में पल्मोनोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ. विकास मित्तल ने बताया कि अस्पताल में सामान्य दिनों के मुकाबले ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं।फोर्टिस फरीदाबाद के पल्मोनोलॉजी निदेशक डॉ. रवि शंकर झा के मुताबिक अस्पतालों में लगातार खांसी,सांस फूलने,गले में जलन और अस्थमा जैसी पुरानी बीमारियों के बढ़ने की शिकायतें सामने आ रही हैं।उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या भी करीब 10 फीसदी बढ़ी है। हालांकि त्योहार के कारण कई गंभीर मरीज अस्पताल में भर्ती होने से बच रहे हैं,जो उनकी सेहत के लिए ज्यादा खतरनाक हो सकता है।

डॉक्टरों का कहना है कि प्रदूषण का असर केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं है।बच्चे,युवा और मध्यम आयु वर्ग के लोग भी इससे प्रभावित हो रहे हैं।अस्थमा,दिल की बीमारी और फेफड़ों से जुड़ी पुरानी बीमारियों वाले लोगों के लिए जोखिम ज्यादा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     रातभर जागते रहे, पलक झपकते ही बंद हुईं आंखें, छह की मौत की कहानी,आग बुझाई, खिड़कियां तोड़ निकाले शव     |     दिवाली के बाद दिल्ली की जहरीली हुई हवा,सांस के मरीज 30% बढ़े, प्रदूषण के आंकड़ों पर भी सवाल     |     एएनटीएफ लखनऊ एवं थाना पट्टी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए 03 तस्करों को किया गया, गिरफ्तार…     |     योगी की सियासत से चित्त हुए स्नातक एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह, विभागीय टीईटी के कठिन प्रश्नपत्र ने शिक्षकों में पैदा की नाराजगी     |     हिमालय की गोद में विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन बनाने की तैयारी,1.31 लाख करोड़ लागत     |     सिद्धार्थनगर में फर्जी ST सर्टिफिकेट से नौकरी का पर्दाफाश, 16 साल बाद शिक्षिका बर्खास्त     |     रिलीज से पहले ही फिल्म रामायण ने मचाया धमाल, एडवांस बुकिंग में 75 करोड़ पार कर एनिमल-केजीएफ 2 को पछाड़ा     |     ट्रंप की हार से हिला एलन मस्क का साम्राज्य, दौलत में भारी गिरावट, बिखरे टेस्ला-स्पेस के शेयर     |     भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आखिरकार कांग्रेस ने लाया सार्वजनिक महाभियोग का प्रस्ताव      |     सरकार के खिलाफ मुखर रहने वाले सौरव दास की पहचान और नागरिकता पर उठे सवाल, मद्रास हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000