क्लब में शराब पीने के बाद तीन शराबियों को नशा इस कदर हुआ कि मनपसंद गाना की फरमाइश न पूरी होने पर क्लब के मालिक और मैनेजर के ऊपर चला दी गोली

बार की महिला सिंगर से अपने मनपसंदीदा गाने की फरमाइश “मुझे नौलखा मंगवा दे रे…” गाने को कहा, न गाने पर क्लब में किया जमकर बवाल… 

लखनऊ। विभूतिखंड में बिग बॉस क्लब में नशेबाज युवकों ने महिला सिंगर से “मुझे नौलखा मंगा दे रे” गाने की डिमांड की। महिला सिंगर ने गाने से मना कर दिया। इसके बाद, युवकों ने हंगामा शुरू कर दिया। मामला क्लब मालिक तक पहुंचा। क्लब मालिक मौके पर पहुंचे।उन्होंने सिक्योरिटी को बुलाकर सभी 6 युवकों को बाहर निकालने की कोशिश की। इनमें से एक युवक ने कार से पिस्टल निकाल ली। आरोप है कि उसने क्लब मालिक और फ्लोर मैनेजर पर फायरिंग कर दी। हालांकि, फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

विभूतिखंड इंस्पेक्टर डॉ. आशीष मिश्र ने बताया कि शनिवार रात 11 बजे के करीब बिग बॉस क्लब में 6 युवक पहुंचे। वह नशे में धुत थे। उन्होंने महिला सिंगर से कई गानों की डिमांड की। थोड़ी देर बाद मनपसंद गाना न बजने पर क्लब के अंदर हंगामा शुरू कर दिया। क्लब से बाहर निकाले जाने पर कार में रखी लाइसेंसी पिस्टल से रणवीर नाम के युवक ने फायरिंग की। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस ने मौके से तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। जबकि उनके तीन साथी भागने में सफल रहे। गिरफ्तार किए युवकों की पहचान प्रतापगढ़ दहलामऊ के रहने वाले रणवीर सिंह, प्रतापगढ़ गौराडांड के सुनील सिंह और कुंडा कनावा के विवेक सिंह के रूप में हुई है।

बिग बॉस क्लब के मालिक राकेश जायसवाल और फ्लोर मैनेजर संजय शुक्ल ने फायरिंग करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उनका कहना है कि यह लोग नशे में होने के बाद क्लब में अश्लीलता करने लगे। मना किया गया तो वह लोग झगड़ा करने लगे। जब उन्हें क्लब से बाहर निकाल दिया गया तो वह क्लब के मालिक और मैनेजर पर पिस्टल से फायरिंग कर उन्हें जान से मारने का प्रयास किया। मौके से एक खोखा भी बरामद हुआ है। तीन आरोपी को दबोच लिया गया और शेष आधा दर्जन आरोपी मौका पाकर फरार हो लिए। प्रतापगढ़ के शातिर अपराधियों ने प्रतापगढ़ का नाम राजधानी लखनऊ में भी बदनाम किया। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     हाईकोर्ट लखनऊ ने दिया आदेश; मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रतापगढ़ के माध्यम से जिला मजिस्ट्रेट, प्रतापगढ़ के विरुद्ध 10,000 रुपये का जमानती वारंट (Bailable Warrant) को कराया जाए, तामील     |     मेरठ और मेरठ मुजफ्फरनगर पुलिस का ऑनलाइन ठगी का अनोखे सिंडिकेट का हुआ खुलासा, एक दरोगा सस्पेंड     |     सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है, त्रुटिपूर्ण याचिका हुई वापस     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000