गैंगरेप के बाद नाबालिग छात्रा को ट्रेन के आगे फेंका, दो टुकड़ों में बंट गई लाश, भड़के हिंदू संगठन जमकर जताया विरोध

उत्तर प्रदेश के बरेली से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक हिंदू छात्रा का अपहरण कर ट्रेन के आगे फेंक दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक छात्रा की मां का आरोप है कि दूसरे समुदाय के युवक ने छात्रा का रेप कर ट्रेन के आगे फेंक दिया था। फिलहाल घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। वहीं, पुलिस की टीम ने 12 घंटे के बाद मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला बरेली जनपद के फतेहगंज पूर्वी का है। मृतक छात्रा की मां के मुताबिक, दूसरे समुदाय के युवक ने पहले छात्रा को किडनैप किया। इसके बाद छात्रा का रेप कर ट्रेन के आगे फेंक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मां का कहना है कि मवेशी चरा रहे लोगों ने देखा था कि युवक उनकी बेटी के साथ मारपीट कर रहा था।

जांच में जुटी पुलिस…

इस दौरान ट्रेन की चपेट में आने से छात्रा की मौत हो गई, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की मां के मुताबिक, घटना के बाद पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज नहीं की। बजाय इसके पुलिस की टीम सीमा विवाद में उलझी रही। इस दौरान कई हिंदू संगठनों और मृतका की मां ने मृतका के शव को पुलिस स्टेशन के बाहर रखकर काफी देर तक हंगामा किया। स्थानीय लोगों ने मामले में पुलिस के लापरवाही बरतने की बात कही है। हालांकि, इसके करीब 12 घंटे बाद पुलिस की टीम ने आरोपी के खिलाफ अपहरण और रेप समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

एसएसपी ने क्या बताया…

फिलहाल घटना के बाद इलाके में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, एसएसपी ने घटना स्थल पर जाकर निरिक्षण किया। इसके बाद पुलिस की टीम ने मामला दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में बरेली के एसएसपी सुशील चंद्रभान ने बताया कि छात्रा की मां की शिकायत के आधार पर एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। युवक के खिलाफ हत्या, अपहरण और पॉक्सो समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही ट्रेन के लोको पायलट के भी बयान दर्ज किए गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं, मृतका की मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000