पत्नी की हत्या कर शव के पास बैठा रहा पति, फिर पुलिस को खुद फोन कर दी जानकारी

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के बेलघाट क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने पत्नी की हथौड़े से मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी युवक शादी के बाद से ही अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसको लेकर लगातार दोनों में विवाद होता था। वारदात को अंजाम देने के बाद पति ने ही पुलिस को सूचना देकर घटना की जानकारी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बेलघाट थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी नकुल गुप्ता की शादी 2016 में बांसगांव क्षेत्र की सोनी से हुई थी। शादी के बाद से ही पत्नी के चरित्र पर वह संदेह कर रहा था। लोग बताते हैं कि उसे शायद कहीं से पत्नी के चरित्र को लेकर कोई गलत बात सुनने को मिली थी। उसकी पत्नी काफी खूबसूरत थी। इस नाते उसे यह शक रहता था कि पत्नी का कहीं ना कहीं अवैध संबंध है। वह फोन पर जब भी बात करती थी तो पति को संदेह होने लगता था। इसको लेकर आए दिन तकरार होता था।

पत्नी के चरित्र पर करता था शक

इसी बीच पति विदेश कमाने चला गया, क्योंकि शादी के पहले भी वह वहीं रहकर नौकरी करता था। लोगों बताया कि वह जब भी वह फोन करता था तो पत्नी का फोन व्यस्त मिलता था। ऐसे में पत्नी के अवैध संबंध को लेकर उसका शक गहराने लगा। करीब डेढ़ साल पहले वह घर वापस आ गया और फिर वापस नहीं गया। घर पर रहकर हर दिन पत्नी के चरित्र पर संदेह को लेकर विवाद करता रहता था। आज सुबह भी पत्नी ने किसी को फोन मिलाया और बात करने लगी।

पति बाहर से आया और पत्नी को फोन पर बात करते देखा तो आग बबूला हो गया। दोनों में विवाद होने लगा. उस समय उसकी पांच वर्ष की बेटी दरवाजे के बाहर खेल रही थी। विवाद इतना बड़ा दोनों में मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच पास में पड़े हथौड़े को देखकर नकुल ने उसे उठा लिया और पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ हमला करके उसे सदा के लिए मौत की नींद सुला दिया।

पत्नी की हत्या कर शव के पास बैठा रहा

पत्नी की हत्या करने के बाद वह शव के पास बैठा रहा और फोन करके पुलिस को सूचना दी। सूचना पाते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही हथौड़े को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना जैसे ही मृतका के मायके बांसगांव थाना क्षेत्र के तिघरा रुद्रमन गांव पहुंची, वहां पर कोहराम मच गया। मायके के लोग तत्काल घटना स्थल पर पहुंच गए।

मृतका सोनी की मां कुसमावती ने बताया कि मेरा दामाद कसाई था। मेरी बेटी को पहले भी कई बार बुरी तरह से पीटा था. हम लोगों को जब भी जानकारी होती थी तो हम लोग समझाते थे। कई बार पंचायत भी करवाई, लेकिन वह कसाई मेरी बेटी की जान लेकर ही माना। मैं नातिन को अपने पास ही रखूंगी। कसाई दामाद के पास रहने से उसकी जान को भी खतरा है।

क्या बोले पुलिस अधिकारी?

इस संबंध में एसपी दक्षिणी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पत्नी के चरित्र पर संदेह को लेकर पति का उससे विवाद की बात सामने आ रही है। उसी के तहत ही उसने घटना को अंजाम दिया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पास से हथौड़े को भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। आंखों की कार्रवाई साक्ष्यों व तथ्यों के आधार पर होगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000