बांदा जेल में एक साल बाद फिर माफिया मुख्तार अंसारी की बैरक का खुलेगा ताला, कोर्ट के आदेश पर परिजनों को सौंपा जाएगा सामान

बांदा। उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद रहे जयराम की दुनिया के बेताज बादशाह माफिया मुख्तार अंसारी की मौत को आज पूरा एक साल हो गया है।एक साल बाद मुख्तार का नाम फिर से चर्चा में आ गया है।मुख्तार की पिछले साल 28 मार्च को हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।मुख्तार की मौत के बाद बैरक को जज और मजिस्ट्रेट की निगरानी में सील कर दिया गया था।हालांकि अब एक साल बाद मुख्तार की बैरक फिर से खुलने वाली है। कोर्ट ने जेल प्रशासन को आदेश दिया है कि मुख्तार की बैरक में रखे सामान को उनके परिजनों को सौंपा जाए।

बांदा की कोर्ट ने जेल प्रशासन को आदेश दिया है कि मुख्तार की बैरक में रखे सामान को उसके परिजनों को सौप दिया जाए, बाकायदा इसकी वीडियोग्राफी कराई जाए,एक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में लिखापढ़ी में सामान सौंपा जाए,जिसके लिए जेल प्रशासन ने कोर्ट का आदेश मिलने के बाद मुख्तार के परिजनों को लेटर लिख दिया है।वहीं मुख्तार की मौत के मामले में चल रही मजिस्ट्रेट और ज्यूडिशियल जांच भी क्लोज कर दी गई है, किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं मिली।रिपोर्ट के मुताबिक मुख्तार की मौत हार्ट अटैक से हुई थी।

आपको बता दें कि जयराम की दुनिया का बेताज बादशाह माफिया मुख्तार अंसारी को अप्रैल 2021 में पंजाब की रोपड़ जेल से बांदा जेल शिफ्ट किया गया था,तब से मुख्तार बांदा जेल में बैरक नंबर 16 में बंद था।पेशी के लिए कुछ बार मुख्तार को बांदा से ले जाया गया,लेकिन वो हमेशा कोर्ट में सुरक्षा का हवाला देकर बांदा जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी की गुहार लगाता रहा।इसके साथ-साथ बांदा जेल प्रशासन के साथ-साथ जिला प्रशासन के अफसरों पर गंभीर आरोप लगाता रहा।इस दौरान मुख्तार की कई बार तबीयत बिगड़ी। मुख्तार की अचानक तबीयत 26 मार्च 2024 को बिगड़ी, जिसके बाद उसे बांदा के मेडिकल कॉलेज ले जाया गया और चेकअप के बाद वापस बांदा जेल शिफ्ट कर दिया। फिर 28 मार्च को अचानक देर शाम उसकी तबीयत बिगड़ी।जेल प्रशासन अफसरों ने मुख्तार को बांदा जेल से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले ग‌ए, जहां 8:25 बजे डॉक्टरों ने मुख्तार को मृत घोषित कर दिया।

माफिया मुख्तार अंसारी के परिवार वालों ने जेल प्रशासन पर खाने में जहर देने और उचित इलाज न करने के आरोप लगाए थे।इसके बाद मजिस्ट्रेट और ज्यूडिशियल जांच के आदेश दिए गए थे।दोनों जांच में परिजनों के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई और रिपोर्ट शासन को भेज दी गई।इसके अलावा मुख्तार के परिवार वालों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है जो मामला कोर्ट में चल रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000