सोना-बाबू, लव यू पढ़कर महिला आगबबूला; पति का दूसरी महिला से प्रेम संबंध, पता चलने पर जहर खाकर दी जान

कानपुर। पति के मोबाइल पर चैटिंग में सोना-बाबू, लव यू पढ़कर महिला आगबबूला हो गई। पति से चैटिंग के बारे में पूछा तो कलह की नौबत आई। विवाद बढ़ने पर मारपीट हुई और दुखी महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। महिला के परिजनों ने आरोपी पति के खिलाफ नौबस्ता थाने में तहरीर दी है। नौबस्ता के यशोदानगर राजीवनगर निवासी मुकेश दुबे पेंसिल कंपनी में मैनेजर हैं। उसकी 14 साल पहले रसूलाबाद की 38 वर्षीय राधादेवी से शादी हुई थी। उनके दो बच्चे नविका व रिकेश हैं। राधादेवी के भाई रसूलाबाद के भीखदेव निवासी योगेश तिवारी ने बताया कि सोमवार रात उनकी भांजी नविका ने उन्हें फोन कर बताया कि मम्मी ने जहर खा लिया है। उनकी हालत गंभीर है।

इस पर तत्काल राजीवनगर के लिए निकल पड़े। वहां पहुंचने पर पता चला कि मुकेश बहन को कई निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने गंभीर बताकर भेज दिया। सीसीआर हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने राधादेवी को मृत घोषित कर दिया। योगेश के अनुसार जबसे बहन को पति का दूसरी महिला से संबंध का पता चला था, उनके बीच मारपीट की घटनाएं बढ़ गई थीं। मुकेश आएदिन बहन से मारपीट करने लगा था। जिससे दुखी होकर उसने यह कदम उठाया। योगेश ने बताया राधादेवी ने पति के मोबाइल पर दूसरी महिला से चैटिंग देख ली थी। जिसमें लिखा था कि बेबी कितने पैसे चाहिए, त्योहार पर क्या लेना है, लव यू, इसके अलावा प्रेम के कई प्रतीकात्मक मैसेज भी भेजे गए थे। जिसका उसी तरह जवाब भी आया था। योगेश के अनुसार बहनोई का दूसरी महिला से संबंध व मारपीट के कारण बहन ने जान दी है। जिसकी तहरीर नौबस्ता पुलिस को दी है। थाना प्रभारी के अनुसार मामले की जांच कर तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000