दक्षिण भारत के बाद अब यूपी का राहुल और प्रियंका चुनावी रंग करेंगे चटख, रायबरेली-अमेठी पर खत्म होगा सस्पेंस

लखनऊ। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अब उत्तर प्रदेश में चुनावी रंग चटख करेंगे। बीते सप्ताह दक्षिण के राज्यों में व्यस्त रहने वाले राहुल गांधी अब यूपी पर फोकस करेंगे। इसकी शुरुआत आज शनिवार को अमरोहा से होगी। अमरोहा में राहुल गांधी और सपा मुखिया अखिलेश यादव की संयुक्त रैली है। इसके साथ ही दूसरे चरण के चुनाव में यह दोनों प्रमुख नेता यूपी में सभा और रोड शो करेंगे। पार्टी नेताओं का कहना है कि पहले चरण में भी राहुल गांधी की सभाएं प्रस्तावित थीं,लेकिन दक्षिण में उनकी व्यस्तता के कारण समय नहीं मिल सका। हालांकि अब वह प्रदेश में नियमित अंतराल में रैली व सभाएं करेंगे। अमरोहा के बाद झांसी में राहुल गांधी व अखिलेश यादव की संयुक्त सभा प्रस्तावित की गई है। कुछ एक जगह उनका रोड शो भी प्रस्तावित किया गया है। इसी क्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जल्द सभा होगी।

पार्टी नेताओं का कहना है कि राहुल के साथ ही गाजियाबाद व फतेहपुर सीकरी में प्रियंका गांधी का रोड शो प्रस्तावित है। जल्द ही इसके लिए समय मिलने की उम्मीद है। इसी के साथ अमरोहा में ही दीपेंद्र हुड्डा व पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अन्य सीटों पर कन्हैया कुमार व उदितराज आदि नेताओं के भी कार्यक्रम जल्द ही फाइनल होंगे।दूसरे चरण में कई वरिष्ठ नेताओं व दूसरे प्रदेश के नेताओं की सभाएं होंगी। बता दें कि राहुल गांधी केरल की वायनाड लोकसभा से प्रत्याशी हैं। इसे देखते हुए पहले चरण के चुनाव में राहुल गांधी अपना पूरा फोकस दक्षिण भारत में कर रखा था,जिससे यूपी में पहले चरण के चुनाव में उनकी एक भी सभा नहीं हुई।

बरहाल पहले चरण के प्रचार के आखिरी दिन गाजियाबाद में राहुल गांधी और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने संयुक्त प्रेसवार्ता की थी। इसी दिन प्रियंका गांधी ने भी सहारनपुर में रोड शो किया था।गांधी परिवार की दो महत्वपूर्ण लोकसभा सीट अमेठी और रायबरेली पर प्रत्याशी को लेकर बरकरार सस्पेंस भी जल्द खत्म होगा।पार्टी सूत्रों के मुताबिक अगले सप्ताह अमेठी और रायबरेली का प्रत्याशी घोषित हो सकता है।पूरी संभावना है कि यहां पर गांधी परिवार से ही प्रत्याशी होगा।अगर यहां से गांधी परिवार से कोई चुनावी मैदान में उतरता है तो कांग्रेस अपनी पूरी ताकत यूपी में झोंकेगी। इसका असर अमेठी और रायबरेली के साथ अन्य लोकसभा सीटों पर भी पड़ेगा।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने जहां अपनी पहली ही लिस्ट में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को अमेठी से दूसरी बार चुनावी मैदान में उतारा है तो वहीं रायबरेली में प्रत्याशी नहीं उतारा है बसपा ने अमेठी और रायबरेली मे अभी अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है।अमेठी और रायबरेली में पांचवें चरण में मतदान होगा।नामांकन 26 अप्रैल से शुरू होगा। माना जा रहा है कि भाजपा और बसपा कांग्रेस का प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरने के बाद अपना प्रत्याशी उतारेंगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000