प्रयागराज में गाड़ी रोकने पर जमकर हंगामा,मंत्री नंदी के समर्थकों ने दरोगा सिपाही को पीटा, 6 थानों की फोर्स मौके पर

प्रयागराज में मंत्री नंद गोपाल नंदी के समर्थकों ने शुक्रवार देर रात जमकर हंगामा किया। कार में टक्कर लगने के बाद विवाद शांत कराने पहुंची पुलिस टीम से धक्का-मुक्की की गई। फिर नंदी के समर्थकों ने दरोगा और दो सिपाहियों को पीट दिया। हाथापाई का वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लोग एक सिपाही की कॉलर पकड़े हैं। जबकि दूसरा पुलिसकर्मी बीच-बचाव करा रहा है। लेकिन दबंगों ने उसे भी थप्पड़ मारे। मारपीट और हंगामे की सूचना पर पुलिस अधिकारी पहुंचे। भीड़ को शांत कराके दरोगा को वहां से हटाया गया। घटना चंद्रलोक चौराहे की है। यह व्यापारियों का गढ़ है। यहां से मंत्री नंदी का घर 200 मीटर दूर है। मौके पर 6 थानों की फोर्स तैनात है।

चौराहे पर कार को टक्कर लगने से विवाद बढ़ा

मुट्ठीगंज के रहने वाले कमलेश गुप्ता मंत्री नंद गोपाल नंदी के समर्थक हैं। कुछ लोग उन्हें नंदी का रिश्तेदार भी बताते हैं। शुक्रवार की देर रात वे कार से कहीं जा रहे थे। चंद्रलोक चौराहे पर कमलेश गुप्ता की कार से दूसरी गाड़ी में टक्कर लग गई। इससे दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। दूसरी गाड़ी में सवार लोगों ने डायल 112 पर फोन पर पुलिसवालों को बुला लिया। आरोप है कि नंदी के समर्थकों ने डायल 112 पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी की। इसके बाद चौकी प्रभारी बहादुरगंज विवेक कुमार पहुंचे तो उनसे कहासुनी हो गई। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को जब्त करना चाहा तो कमलेश गुप्ता हंगामा करने लगे। उन्होंने पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की कर हंगामा कर दिया। इसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। देर रात मंत्री समर्थक सड़क पर उतर आए हैं। लोकनाथ चौराहे से लेकर सुलाकी चौराहे जहां नंदी का घर है, वहां तक भारी भीड़ जमा हो गई।

6 थानों की फोर्स मौके पर तैनात

कोतवाली, मुट्ठीगंज, कीडगंज, करेली, सिविल लाइंस, नैनी समेत अन्य थानों की फोर्स मौके पर है। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस टीम ने लाठी पटकी। पुलिस अधिकारी खुद मौके पर हैं। फिलहाल मौके पर शांति है।

थानों की फोर्स मौके पर तैनात

कोतवाली, मुट्ठीगंज, कीडगंज, करेली, सिविल लाइंस, नैनी समेत अन्य थानों की फोर्स मौके पर है। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस टीम ने लाठी पटकी। पुलिस अधिकारी खुद मौके पर हैं। फिलहाल मौके पर शांति है। पुलिसकर्मियों से मारपीट करने के आरोप में कमलेश गुप्ता उर्फ लाल और उसके साथी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। साथ ही 13 अन्य लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। सभी से पूछताछ जारी।

एसीपी कोतवाली रवि गुप्ता ने बताया-

” कमलेश गुप्ता उर्फ लाला सड़क पर झगड़ा कर रहा था। पुलिस के पहुंचने पर हंगामा करने लगा। पुलिसवालों से भी मारपीट की। चौकी प्रभारी विवेक कुमार पहुंचे तो लाला और उसके समर्थक ने मारपीट शुरू कर दी। पुलिस टीम ने कमलेश उर्फ लाला को हिरासत में ले लिया है। उसके कई साथी भी हिरासत में हैं। पूछताछ की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000