AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद, नोएडा जिलाध्यक्ष ने कहा- सरकार कर रही विपक्ष के नेताओं को डराने का काम, लेकिन हम भाजपा सरकार की गलत नीतियों को हर घर तक पहुचाएंगे

नोएडा । दिल्ली के आबकारी घोटाला (Delhi Excise Policy Case) मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर पर छापेमारी की। देर शाम संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। आबकारी नीति केस की चार्जशीट में संजय सिंह का भी नाम है। इस केस में मनीष सिसोदिया फरवरी से ही जेल में हैं। वहीं, गिरफ्तारी के बाद नोएडा आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन ने सरकार पर निशाना साधा है।

विपक्ष के नेताओं को डराने का काम…

आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह जादौन ने ईडी की कार्रवाई पर कहा कि पार्टी इससे डरने वाली नहीं है। यह सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डर है क्योंकि संजय सिंह लगातार उनके और अडानी के मुद्दे पर सवाल उठाते रहे हैं। जादौन ने कहा केंद्र सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों के जरिए विपक्ष के नेताओं को डराने का काम कर रही है। प्रधानमंत्री केंद्रीय जांच एजेंसियों ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर सत्य को परेशान कर सकते हैं। किन्तु पराजित नहीं। पार्टी भाजपा सरकार की गलत नीतियों को हर घर तक पहुंचाएगी।

आईये जाने जांच में क्या मिला…

जिला महासचिव राकेश अवाना ने कहा, ‘मोदी सरकार ने पहले भी आप नेताओं के घरों और दफ्तरों पर छापेमारी करवाई, लेकिन जांच में क्या मिला? कुछ नहीं। अब भी कुछ नहीं मिलेगा। हम पहले भी मोदी सरकार के काले कारनामों का सच देश की जनता के सामने लाते रहे हैं। आगे भी लाते रहेंगे।’

क्या है मामला…

आपको बता दें कि लाइसेंस जारी करने को लेकर लगे आरोप दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने शराब की बिक्री को लेकर लाइसेंस जारी करने और ठेके-बार चलाने के लिए नई आबकारी नीति को लागू किया था। नीति के जरिए होटल, बार, क्लब और रेस्तरां के मालिकों को रात तीन बजे तक खोलने की इजाजत दी गई थी। कुछ लोगों को लाइसेंस देकर 24 घंटे भी दुकानें खोलने की इजाजत मिल गई। इस नीति के तहत दिल्ली को 32 जोन में बांटकर लाइसेंस जारी किए गए थे। बाद में लाइसेंस जारी करने को लेकर दिल्ली सरकार पर घोटाले के आरोप लगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दबंगों ने व्यापारी पर बरसाईं गोलियां, हमले में पिता की हुई मौत, बेटे की हालत गंभीर      |     अज्ञात वाहन ने स्कूटी और बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो कांवड़ियों की हुई मौत; दो लोग हुए घायल     |     करंट की चपेट में आने से चाची की हुई मौत, हादसे से आहत भतीजी ने भी फांसी लगाकर दी जान     |     युवक का ‘गजनी’ जैसा अंजाम, शरीर पर गुदवाए थे दुश्मनों के नाम; आरोपियों ने बुलाया और कर दी हत्या     |     गर्ल्स पीजी में घुसकर महिला की चाकू से गला रेतकर की गई हत्या     |     कुख्यात माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर बनेगा पीएम आवास व महिला संरक्षण गृह,पीडीए ने मांगी जमीन     |     शामली से वैष्णो देवी के लिए इकरा हसन ने मांगी सीधी ट्रेन, संसद में दिया गया बयान वायरल     |     आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई टूरिस्ट बस, तीन की मौके पर हुई मौत, 87 लोग घायल      |     पत‍ि को था पत्नी के अवैध संबंधों का शक; सऊदी अरब से भांजे को दे दी हत्‍या की सुपारी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     प्रेम प्रसंग में किशोरी की अपहरण के बाद हत्या, एक सप्ताह से थी लापता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000