टक्कर लगने के बाद दो ट्रकों में लगी भीषण आग, केबिन नें फंसा चालक, जिंदा जल गया, दो की हालत गंभीर

आगरा-ग्वालियर हाईवे पर सैंया थाना क्षेत्र में दो ट्रकों में भीषण आग लग गई। हादसे दोनों ट्रकों में टक्कर लगने के बाद हुआ। पुलिस ने आग पर काबू पा लिया। एक ट्रक का चालक केबिन में फंसकर जिंदा जल गया।आगरा-ग्वालियर हाई वे स्थित गांव बीरई के पास सुबह 5 बजे दिल्ली से कास्मेटिक सामान भरकर जा रहे कंटेनर ने सड़क पर पहले से खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। कंटेनर के गैस सिलेंडर फटने से कंटेनर में आग लग गई। आग की लपटों ने खड़े ट्रक को चपेट में ले लिया।

आग लगते ही दोनों वाहन जलने लगे। कंटेनर के चालक की आग में घिर जाने से जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि ट्रक का चालक भी घायल हो गया है। सूचना पर पुलिस और दमकल मौके पर पहुंच गई। तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान वाहनों की पांच किमी तक लम्बी कतार लग गई। घटना क्रम के अनुसार ट्रक पहले से ही क्षतिग्रस्त हालत में सड़क पर खड़ा था। ट्रक चालक सिमरनजीत सिंह निवासी पंजाब ने बताया कि सुबह 4 बजे आगे चल रहे ट्रेलर ने ब्रेक लगा दिए, जिससे ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया था। ट्रक में नायलोन की चप्पल और परचून का सामन लदा था।

सिमरनजीत सामान लेकर रायपुर जा रहा था। सुबह करीब 5 बजे पीछे से आ रही कंटेनर ने टक्कर मार दी । टक्कर लगते ही कंटेनर के गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई। आग की लपटों में घिर जाने से कंटेनर के चालक मौहर सिंह जाटव की जल कर मौत हो गई। वहीं आग की लपटों से ट्रक में भी आग लग गई। आग इतनी भीषण थी की दोनों वाहन जल कर राख हो गए। कंटेनर चालक दिल्ली से कास्मेटिक सामान भरकर ग्वालियर जा रहा था।

एसीपी सैयां देवेश सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद तीन घंटे में आग पर काबू पा लिया। ट्रक चालक सिमरनजीत सिंह भी घायल हो गया, जिसे सीएचसी सैयां में भर्ती कराया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000