प्रतापगढ़ में दो पक्षो के बीच वर्चस्व को लेकर खूनी जंग में युवक की मौत के बाद गम और गुस्से के बीच परिजनों ने किया अंतिम संस्कार

प्रतापगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के काशीपुर डुबकी मुड़ियापुर में शुक्रवार दोपहर राहुल सरोज की हत्या के मामले में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। तनाव को देखते हुए दो थानों की पुलिस मुस्तैद रही। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा रहा। अभी तक पुलिस के हाथ एक भी आरोपी नहीं लगे है। बाघराय के मुडियापुर गांव में करीब साल भर पहले से संजीत व चंदन यादव के बीच रंजिश चली आ रही है। चंदन के करीबी जंगू से भी संजीत का विवाद हो चुका है। वर्चस्व कायम करने के लिए दोनों पक्ष अपनी टीम का जलवा बरकरार रखने के लिए सोशल मीडिया पर वार पलटवार करते थे।

गांव में दो गुटों के बीच तनातनी से हर कोई वाकिफ था। चंदन के पूना जाने के बाद एक पक्ष का नेतृत्व जंगू करने लगा तो दूसरे का नेतृत्व संजीत। शुक्रवार को संजीत के बुलाने पर बुढि़यापुर के रहने वाले राहुल सरोज भी परिजनों को बिना बताए बाइक लेकर पहुंचा। मारपीट के दौरान लाठी डंडे व कुल्हाड़ी के हमले में राहुल की मौत हो गई, जबकि चंदन यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल के पास ही तमंचा मिला। गंभीर रूप से घायल चंदन यादव का इलाज एसआरएन प्रयागराज में चल रहा है। मौके पर पहुंचे अफसरों ने मृतक राहुल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता सुखलाल की तहरीर पर पुलिस ने काशीपुरडुबकी मुड़ियापुर गांव निवासी चंदन, अर्जुन, जंगू, तीरथ यादव, निशान तिवारी, वकील उर्फ अनिल तिवारी, पवन, केदार गुप्ता, संजीत कुमार व कुछ अज्ञात के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में का मुकदमा दर्ज कर लिया।

पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को करीब साढ़े तीन बजे परिजन राहुल का शव लेकर घर पहुंचे। परिजन शव से लिपटकर रोने बिलखने लगे। इस बीच पिता ने एसडीएम को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन थानाध्यक्ष बाघराय को सौंपा। जिसमे परिजनों को 50 लाख रुपये की मदद, सरकारी जमीन, आरोपियों की गिरफ्तारी, ग्राम पंचायत में दो बीघा जमीन व कृषक सम्मान निधि दिलाई जाए। थानेदार के आश्वास पर परिजनों ने गम व गुस्से के गुबार के बीच शाम पांच बजे शव का अंतिम संस्कार को राजी हो गए। जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। सीओ सदर अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

बाघराय के काशीपुर डुबकी मुड़ियापुर के रहने वाले संजीत व जंगू ने क्षेत्र में वर्चस्व कायम रखने के लिए अपनी टीम बना रखी थी। सभी मोबाइल में बने व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े थे। एक मैसेज मिलते ही दोनों गुटों के समर्थक बाइक लेकर मौके पर पहुंच जाते थे। जिसकी शनिवार को खासी चर्चा रही।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000