अयोध्या में दलित युवती की रेप के बाद हत्या; नग्न अवस्था में मिला शव, हाथ-पैर बंधे थे, चेहरा कटा हुआ
अयोध्या। धर्म नगरी अयोध्या में शनिवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां युवती की रेप के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसके शव को नग्न अवस्था में नाले में फेंक दिया। दरिंदों ने लड़की की दर्दनाक तरीके से हत्या की। उसके हाथ-पैर तोड़ दिए, दोनों आंखें फोड़ दी और प्राइवेट पार्ट में डंडा डाला दिया। परिजनों ने बेटी के साथ रेप किए जाने का भी आरोप लगाया है। रुह कपां देने वाला यह मामला अयोध्या कोतवाली के सहनवा गांव का है।
बता दें कि हैवानों ने दलित लड़की के साथ दरिंदगी की सारी हदों को पार दिया। उसके शरीर पर ब्लेड से कई वार किए गए। पीड़ित परिवार का कहना है कि उनकी 22 साल की बिटिया 30 जनवरी की रात को भागवत सुनने गई थी। रात करीब 11 बजे तक वो घर पर नहीं आई। परिजनों और गांव के लोगों ने सुबह तक उसकी खोज की, लेकिन वो नहीं मिली। पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। खोजबीन के दौरान खून के निशान और लड़की के कपड़े मिले। परिजनों ने बताया कि पुलिस ने उस जगह की फोटो वीडियो बनाई और चलाई।
परिजनों ने बताया कि शनिवार की सुबह उनके घर के लोग फिर से उसको खोजने निकले। इसी बीच उन्हें नाले में लड़की का शव दिखाई दिया। उसके बदन से सारे कपड़े गायब थे और हाथ-पैर बंधे हुए थे। परिजनों ने बताया कि लड़की के शव को बाहर निकाला गया उन्होंने बताया कि उसका हाथ-पैर टूटा हुआ था और आंख फोड़ दी गईं। ब्लेड से उसके चेहरे और शरीर पर कई जगह जख्म के निशान थे। उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा डाला गया था।
हमारी किसी से रंजिश नहीं, किसने की हत्या…
जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनसे कहा कि लाश को छूना नहीं और उसके पास भी नहीं जाना। फिर वह बेटी के शव पोस्टमार्टम करने के लिए ले गए। पीड़ित परिजनों का कहना है कि उनका किसी से कोई झगड़ा नहीं है। पता नहीं किसने उनकी बेटी की बेरहमी से हत्या की है।
ऐसी सजा मिलेगी कि सात पुश्तें याद करेंगी…
इस पूरे मामले में अयोध्या धाम के क्षेत्राधिकारी आशुतोष तिवारी का कहना है कि परिवार के लोगों ने इस पूरी घटना पर किसी पर भी संदेश की बात नहीं कही है। मामले को बहुत ही गंभीरता से लिया जा रहा है। घटना को अंजाम देने वालो की सात पुश्तें याद करेंगी। घटना स्थल से फोरेंसिक टीम साक्ष्य संकलन कर रही है। सर्विलांस की भी टीम को लगाया गया है।
दलित बेटी की हत्या पर आक्रोश, पूर्व मंत्री ने की न्याय की मांग…
पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ‘पवन’ ने बताया कि दलित परिवार की बेटी तीन दिन से लापता थी, लेकिन प्रशासन ने कोई मदद नहीं की। आज उसका शव नग्न अवस्था में, हाथ-पैर बंधे और आंखें फूटी मिलीं। उन्होंने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की।