बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला की लूटी चेन, CCTV में वारदात हुई कैद

यूपी के गाजियाबाद में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। वो इस तरह वारदातों को अंजाम दे रहे हैं जैसे उनके मन से पुलिस का खौफ कम हो गया हो। ऐसी ही एक घटना शुक्रवार को राजेंद्र नगर इलाके में सामने आई। यहां के सेक्टर 5 में बाइक से आए दो लुटेरों ने दिनदहाड़े एक महिला के गले से चेन खींच ली और फरार हो गए। पीडि़ता के गले पर काफी चोट लगी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें साफ दिख रहा है कि बदमाश कितने बेफ्रिक हो कर घूम रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक सेक्‍टर 5 की ही रहने वाली अर्पिता श्रीवास्‍तव अपने बेटे को स्‍कूल से लेकर रिक्‍शे से घर आ रही थीं। रिक्‍शे से उतरने के बाद वो घर के पास ही राम राजा पार्क में बेटे को झूला झुलाने लगीं। इसी बीच लुटेरा पार्क में आया और उन्‍हें धक्का देकर सोने की चेन गले से छीन फरार हो गया। पार्क के बाहर दूसरा बदमाश मोटरसाइकिल पर साथी का इंतजार कर रहा था।

CCTV में कैद हुई वारदात…

अर्पिता ने फौरन 112 पर कॉल कर पुलिस को इस संबंध में सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पार्क के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों (CCTV) को खंगाला। कैमरे में कैद वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बिना नंबर प्‍लेट की बाइक पर बदमाश बेखौफ चक्कर काट रहे हैं और पार्क में महिला को देख उन्‍होंने आसानी से टारगेट कर लिया। लुटेरों के भीतर पुलिस का खौफ कितना कम है आप इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि वो बिना चेहरा छिपाए घटना को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

स्नैचिंग की घटनाओं पर जिम्मेदार कौन…

बीते साल सितंबर माह में हुई मीटिंग में सीएम ने स्नैचिंग और महिला सुरक्षा के मुद्दे को गंभीरता से लिया था। मीटिंग में स्नैचिंग की घटना के लिए बीट ऑफिसर की जिम्मेदारी तय की गई थी। वहीं इसकी पूरी जिम्मेदारी ACP की भी होगी। आपको बता दें कि अभी तक बीट ऑफिसर के पद पर तैनात पुलिसकर्मियों की जवाबदेही तय नहीं होती थी।
ट्रांस हिंडन में सबसे ज्यादा स्नैचिंग…

पुलिस रिकार्ड के अनुसार, स्नैचिंग के मामले में ट्रांस हिंडन सबसे आगे हैं। अगस्त 2024 तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो ट्रांस हिंडन में 167 स्नैचिंग की वारदात हुई हैं। जबकि सिटी में 95 और देहात में 44 केस सामने आए हैं। ट्रांस हिंडन में स्नैचिंग के ज्यादा होने का कारण इसका दिल्ली और नोएडा से कनेक्ट होना है। जहां बदमाश वारदात कर फरार हो जाते हैं। हालांकि पुलिस ने 300 से अधिक बदमाशों को गिरफ्तार भी किया है।

बिना नंबर प्‍लेट वाली गाडि़यों की चेकिंग क्‍यों नहीं…

राजेंद्र नगर सेक्‍टर 5 में बदमाशों ने जिस बाइक से स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया उसके आगे और पीछे नंबर प्‍लेट नहीं था। सीसीटीवी वीडियों के मुताबिक बदमाश बाइक से डीएवी स्‍कूल की तरफ निकल गए। वारदात वाली जगह से राजेंद्र नगर पुलिस चौकी ज्‍यादा दूरी पर नहीं है। ऐसे में सवाल उठता है कि बिना नंबर वाली बाइकों की चेकिंग क्यों नहीं की गई? वो भी तब जब बाइक पुरानी हो।

कुछ दिन पहले राजेंद्र  नगर से ही वैगनआर कार हुई थी चोरी…

राजेंद्र नगर चोरों और लुटेरों का ह‍ब सा बन गया है। कभी कार की बैटरी तो कभी मोटरसाइकिल चोरी। कुछ दिनों पहले बदमाशों ने इलाके से ही एक बैगनआर कार चोरी की थी।

गाजियाबाद में रिटायर्ड स्वास्थ्य अधिकारी के घर लाखों की चोरी…

राजनगर एक्सटेंशन स्थित श्रीराम हाइट्स सोसायटी में शुक्रवार शाम बदमाशों ने रिटायर्ड सहायक स्वास्थ्य निदेशक के फ्लैट के मुख्य गेट का लॉक तोड़कर लाखों के गहने और नकदी चोरी कर ली। घटना के समय पीड़ित अपनी पत्नी के साथ सोसायटी परिसर स्थित मंदिर में पूजा करने गए थे। वापस लौटने पर चोरी का पता चला। पीड़ित की शिकायत पर नंदग्राम थाने में केस दर्ज किया गया है।

झांसी से वर्ष-2013 में एडी हेल्थ के पद से रिटायर हुए डॉक्टर संतोष कुमार सक्सेना पत्नी के साथ राजनगर एक्सटेंशन स्थित श्रीराम हाइटस सोसायटी में रहते हैं। पीड़ित के मुताबिक शुक्रवार शाम करीब छह बजे वह पत्नी के साथ सोसायटी के मुंदिर में पूजा करने गए थे। रात करीब आठ बजे जब वह वापस आए तो देखा उनके मुख्य दरवाजे का लॉक टूटा हुआ है। अंदर अलमारी का लॉक खुला हुआ था। कमरे में अलमारी का सारा सामान बिखरा हुआ था। उनके यहां से बदमाशों ने नौ लाख रुपये नकद और करीब तीन लाख रुपये के गहने चोरी किए हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000