फ़ोन पर शादी न करने की धमकी देने के बाद,बदमाशों ने युवक को गोलियों से छलनी कर उतारा मौत के घाट

वैशाली में अपराधियों ने एक युवक को शादी करने के कारण गोली से छलनी कर दिया। परिजनों का कहना है कि उसे लगातार धमकी मिल रही थी कि जहां तुम्हारी शादी हो रही है, अगर वहां शादी करोगे तो मारे जाओगे। गुरूवार की सुबह अपराधियों ने उस युवक को गोली से छलनी कर दिया। घटना डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बिदुपुर थाना क्षेत्र के रहीमपुर की है। मृतक की पहचान रहीमपुर के ऊंचा डीह निवासी बलिराम सिंह उर्फ बल्लम सिंह के पुत्र पंकज कुमार (30) के रूप में की गई है। परिजनों का कहना है कि पंकज ब्रिटेनिया कम्पनी में काम करता था। रात की ड्यूटी पूरी कर सुबह में वह घर लौट रहा था तभी रहीमपुर पेट्रोल पंप के समीप पहले से घाट लगाये अपराधियों ने ताबड़तोड़ उसपर फायरिंग करने लगे। उसे कुल 6 गोली लगी है। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।  

थाना में कई बार दे चुके थे आवेदन…

मृतक तीन भाई में सबसे बड़ा था और उसके पिता किराये पर वाहन चलाते हैं। मृतक पंकज की हत्या करने को लेकर पूर्व से ही उसे धमकियां मिल रही थी। इस वजह से मृतक के पिता बलिराम सिंह ने बिदुपुर थाना में दो बार आवेदन देकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई थी। मृतक के पिता बलिराम सिंह ने बीते 24 मई और 12 अगस्त को बिदुपुर थाना में आवेदन दिया था। आवेदन में उन्होंने लिखा था कि 5 महीना पहले शादी हुई थी और शादी के चार दिन पहले 7632866230 नंबर से फोन कर शादी करने से मना किया गया था। शादी के बाद पंकज को जान मारने की धमकियां मिल रही थी। परिजनों का आरोप है कि कई बार आवेदन देने के बाद भी पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

पुलिस है जिम्मेदार…

इस घटना के विरोध में गुस्साए लोगों ने हाजीपुर जंन्दाहा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है। आक्रोशित लोग पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।  उनका कहना है कि जब परिजन पहले से धमकी के मामले को थाना में आवेदन दे चुके थे तो पुलिस ने इस मामले में कुछ क्यों नहीं किया। आक्रोशित लोगों का आरोप है कि अगर पुलिस सक्रीय रहती और उस नंबर की जांच करती तो निश्चित रूप से अपराधी घटना से पहले गिरफ्तार हो सकते थे। उनका कहना है कि इस घटना के जिम्मेदार ये पुलिसकर्मी हैं जिन्होंने समय रहते सही से काम नहीं किया और इसी का परिणाम है कि आज पंकज की हत्या हो गई।

पुलिस ने भी माना कि पूर्व में मिला था आवेदन …

घटना के संबंध में बिदुपुर थाना अध्यक्ष फेराज हुसैन ने बताया कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस घटना स्थल पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। मृतक के परिजन पहले ही थाने में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाए थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     महिला से फुटपाथ पर दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     एक लाख रुपए की रिश्वत लेते शिक्षा विभाग का सहायक लेखाकार को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार     |     एफआर लगाने की एवज में 1 लाख 20 हजार की रिश्वत लेते सीओ का रीडर व दलाल को एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार     |     प्रयागराज में दबंगई, बुलडोजर से ढहा दिया घर, लदवा ले गए सामान, 30 के खिलाफ FIR      |     भीषण सड़क हादसा; 17 लोगों की मौत 18 से अधिक लोग गंभीर रूप से हुए घायल, लाशों का ढेर देख रो पड़ा पूरा गांव     |     पूजा खेडकर पर गिरी बड़ी गाज केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा से किया बर्खास्त     |     लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में तीन मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों की हुई मौत, NDRF की टीम का रेस्क्यू तेज     |     AIMIM पार्टी के नेता की बेरहमी से की गई हत्या     |     लखनऊ में फर्जी दरोगा गिरफ्तार, दोस्त की वर्दी चुराई, बाजार से स्टार खरीदा, नई कार खरीदने पहुंचा, जूतों से खुला राज, अब हो रही पूछताछ     |     हाथरस भीषण सड़क हादसा:टक्कर से 60 मीटर दूर जाकर गिरे लोग, झाड़ियों में फंसे रहे घायल, हामिद का उजड़ गया संसार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000