सपा-कांग्रेस में तनाव पर AIMIM ने ली चुटकी,बीजेपी के दबाव में अखिलेश यादव,सता रहा ईडी-सीबीआई का डर

प्रयागराज। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच नूरा कुश्ती चल रही है। सपा और कांग्रेस में चल रही नूरा कुश्ती को लेकर ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने भी चुटकी ली है। एआईएमआईएम ने कांग्रेस और सपा के बीच हो रही बयानबाजी को लेकर निशाना साधा है। एआईएमआईएम के प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद फरहान ने कहा है कि अखिलेश यादव के चेहरे से सेक्युलरिज्म का नकाब उतर गया है। फरहान ने आरोप लगाया है कि अखिलेश यादव पूरी तरह से बीजेपी के दबाव में काम कर रहे हैं,क्योंकि उन्हें अब ईडी और सीबीआई का डर सता रहा है।

मोहम्मद फरहान ने कहा है कि अखिलेश यादव को डर लगना भी स्वाभाविक है,क्योंकि कैग ने जो ऑडिट रिपोर्ट पेश की है, उसमें गोमती रिवर फ्रंट निर्माण में 97 हजार करोड़ का घोटाला उजागर हुआ है। सपा शासन काल में हुए गोमती रिवर फ्रंट और खनन घोटाले में ईडी व सीबीआई की जांच चल रही है। इसके अलावा भी ऐसे कई घोटाले हैं, जिनकी भी जांच चल रही है और समाजवादी पूरी तरह से बीजेपी के दबाव में आ चुकी है।

मोहम्मद फरहान ने कहा कि मुसलमानों को अब समाजवादी पार्टी से सावधान हो जाना चाहिए,क्योंकि अगर मुसलमान समाजवादी पार्टी को वोट करता है तो सीधे तौर पर इसका लाभ भारतीय जानता पार्टी को होता है, क्योंकि समाजवादी पार्टी में अब यह हैसियत नहीं बची है कि वह भारतीय जनता पार्टी को शिकस्त दे सके। मुसलमानों से अपील है कि वह समाजवादी पार्टी को वोट देकर अपना वोट खराब ना करें। फरहान ने कहा है कि मुसलमान को चाहिए कि बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी क्योंकि मुसलमानों के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। इसलिए मुसलमान उनकी पार्टी एआईएमआईएम को वोट करें।

एआईएमआईएम के किसी भी गठबंधन में शामिल न होने के सवाल पर फरहान ने कहा है कि भले ही उनकी पार्टी किसी गठबंधन में शामिल नहीं है, लेकिन उनके पार्टी के नेता बिहार के सीएम नीतीश कुमार की तरह यह तो नहीं कह रहे हैं कि उनकी दोस्ती बीजेपी से अनंत काल तक बनी रहेगी। फरहान ने कहा कि एआईएमआईएम पूरी मजबूती से हिंदुस्तान में बीजेपी के खिलाफ लड़ रही है। फरहान ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस और सपा के बीच हो रही बयानबाजी का सीधे तौर पर लाभ भाजपा को ही होगा। फरहान ने कहा कि यादव परिवार और गांधी परिवार दोनों मुसलमानों की बर्बादी की सबसे बड़ी वजह हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000