विज्ञापन
विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें – 9721975000 *

गैस सिलेंडर का दाम कम करने पर अजय राय ने कसा तंज, कहा- विपक्षी एकता से भाजपा को लग रहा डर

आजमगढ़। कांग्रेस के न‌ए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शुक्रवार को आजमगढ़ पहुंचे।जेल में बंद जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह से मुलाकात की। रसोई गैस सिलेडर का दाम कम करने को लेकर अजय राय ने सरकार पर तंज कसा। राय ने कहा कि विपक्षी एकता से भाजपा घबरा गई है। चुनाव में हार का डर लग रहा है। यही कारण है कि गैस सिलेंडर के दाम में कटौती की गई है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। केंद्रीय मंत्री के पुत्र के पिस्टल से ओएसडी की हत्या करा दी जा रही है। सिर्फ जनता को बरगलाने का प्रयास किया जा रहा है। देश में महंगाई चरम पर है,बेरोजगारी से युवाओं का बुरा हाल है,भ्रष्टाचार चरम पर है और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। 

मीडिया से बातचीत करते हुए अजय राय ने कहा कि विपक्षी एकता को देखते हुए भाजपा में बेचैनी बढ़ गई है। जनता के रूख ने भी भाजपा की बौखलाहट को बढ़ा दिया है, जिसका परिणाम है कि सरकार ने सिलेंडर का दाम कम किया। राय ने कहा कि भाजपा जानबूझ कर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है, लेकिन हम डरने वाले नहीं है। हमारा एक पैर जेल में होगा तो भी हम दूसरे पैर से संघर्ष करेंगे। 

अजय राय ने कहा कि केंद्रीय मंत्री के पुत्र के पिस्टल से उन्हीं के घर में ओएसडी की हत्या हो जा रही है। यह बता रहा है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था कितनी अच्छी है। इस मामले में केंद्रीय मंत्री व उनके पुत्र पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। राय ने कहा कि आज पूरे देश में गुजरात के भ्रष्ट ठेकेदारों को ठेका दिया जा रहा है। मध्य प्रदेश से लेकर कर्नाटक तक कमीशन का खेल चल रहा है। घोसी उपचुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर अजय राय ने कहा कि घोसी की जनता भाजपा को हराएगी। इंडिया गठबंधन में मायावती के न आने पर उन्होंने कहा कि मायावती को इस गठबंधन में आना चाहिए।

पेड़ काटने को लेकर युवक की गोली मारकर की गई हत्या, तीन लोग गंभीर रूप से हुए घायल     |     धर्म पूछ कर किया गैंगरेप, 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 के साथ पुलिस की हुई मुठभेड़ में दोनों के पैर में लगी गोली     |     लाल जोड़े में लाश, मांग में सिंदूर, सिगरेट से दागने के निशान, कूड़े के ढेर में युवती का शव मिलने से सनसनी     |     शिवराज सिंह चौहान नहीं तो कौन होगा एमपी का अगला सीएम, रिजल्ट के बाद दिल्ली पहुंचे ये बड़े नेता     |     गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या पर HC ने लिया संज्ञान, सरकार से मांगी रिपोर्ट; जेल IG को भी दिया यह निर्देश     |     गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या के बाद जेलों में अलर्ट, जेपी कारागार में प्रशासन ने मारा छापा, कई सामान हुआ बरामद     |     बदमाशों ने घर में घुसकर व्यापारी की पत्नी की निर्मम हत्या, शव देख सिहर उठे लोग     |     रामपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन हादसा,पटरी से उतरे मालगाड़ी के डिब्बे,दिल्ली-लखनऊ रूट प्रभावित     |     पिता की हत्या का बदला लेने के लिए नौ साल के बच्चे की हत्या, गांव के ट्यूबवेल के टैंक में मिला शव     |     भारतीय वायुसेना का ट्रेनी विमान हुआ क्रैश, दो पायलट की हुई मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000