कौशांबी में दो समाज को लड़ा रहे दोनों डिप्टी सीएम,आखिर किस मामले में भाजपा को लपेट रहे अखिलेश यादव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के बहुचर्चित रामबाबू तिवारी आत्महत्या कांड में राजनीति तेज है।बेटे पर बच्ची से दुष्कर्म केस मामले के बाद रामबाबू की मौत ने सियासी दलों के नेताओं को दो धड़ों में बांट दिया है।नेताओं के अलग-अलग बयान सामने आ रहे हैं।पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी को घेरा है। अखिलेश यादव ने इस मामले को भाजपा की अंदरूनी लड़ाई से जोड़ा है।अखिलेश ने आरोप लगाया है कि दोनों उपमुख्यमंत्री दो समाज को लड़वा रहे है।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोमवार को सोशल‌ मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि कौशांबी में भाजपा की अंदरूनी राजनीति की शर्मनाक लड़ाई में अब दो भाजपाई उप मुख्यमंत्री,दो समाज के लोगों को आपस में लड़वा रहे हैं।डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का नाम लिए बिना अखिलेश ने कहा कि पहले एक उप मुख्यमंत्री ने नाइंसाफी करते हुए पाल समाज के लोगों को मोहरा बनाया,फिर दूसरे उप मुख्यमंत्री ने अपने उस समाज के नाम पर झूठी सहानुभूति दिखाई,जो समाज इन दोनों के ऊपर वालों को नहीं भाता है।

अखिलेश यादव ने कहा कि इसीलिए पीछे से वो भी सक्रिय हो गए,जिनकी पहले वाले उप मुख्यमंत्री से पुरानी खींचातानी है और फिर इन ऊपर वालों के ऊपर वालों की भी आपस में टकराहट है,इसीलिए केंद्र वाले,कौशांबी की राजनीति करने वालों के साथ खड़े हैं।ध्यान से समझा जाए तो ये भाजपा की अंदर की राजनीति में मचा एक बड़ा घमासान है,जिसमें दो या दो से अधिक समाजों को आपस में भिड़वाकर कौशांबी, लखनऊ,दिल्ली की भाजपाई राजनीति अपना वीभत्स खेल-खेल रही है,जिसका शिकार जनता हो रही है।इस लड़ाई में वो भी कूद पड़े हैं,जिनका समाज सत्ता सजातीय राजनीति का विशेष रूप से शिकार है और लगातार सत्ता के निशाने पर है,जिसके कारण दूसरे उप मुख्यमंत्री अपने समाज पर हो रहे अत्याचार और अपमान पर अपनी कुर्सी बचाने के लिए सुविधाजनक चुप्पी साधे बैठे हैं।

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का नाम लिए बिना अखिलेश यादव ने कहा कि कौशांबी के मामले में उनको लगा कि जब वो कुछ सक्रियता दिखाएंगे तो शायद सत्ता द्वारा निरंतर उत्पीड़ित व अपमानित किए जा रहे उनके अपने समाज में वो मुंह दिखाने लायक बन जाएंगे।सच तो ये है कि भाजपाइयों को जनता या किसी समाज की कुछ नहीं पड़ी है, सब अपनी-अपनी खो चुकी जमीन की संभावना फिर से तलाशना चाहते हैं,लेकिन अब जनता बहुत चौकन्नी और जागरूक है, वो भाजपा की विभाजनकारी नकारात्मक राजनीति को अब और पनपने नहीं देगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि शीर्ष भाजपाइयों और शिखर भाजपाइयों के आपसी झगड़े के कारण,हर वर्ग और समाज बीच में पिस रहा है।सच्चाई तो ये है कि समाज को बांटना और लड़ाना ही भाजपाइयों की पुरानी साजिशाना सियासत रही है, जिसे उन्होंने उन अंग्रेज़ों से सीखा है,जिनका उन्होंने हमेशा साथ दिया था।कौशांबी भाजपा के अन्याय का शिकार है। भाजपा से हर वर्ग और समाज को अब और भी सचेत व सतर्क रहना पड़ेगा,नहीं तो ये भाजपाई समाजों के बीच आग लगाकर अपनी सियासी रोटी सेंकने में लगे रहेंगे,एक को फंसाकर आत्महत्या पर मजबूर करेंगे तो दूसरे पर इनाम घोषित करवाएंगे। कौशांबी का बच्चा-बच्चा जानता है कि सच क्या है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राजनीति को इस स्तर पर ले जाएगी किसी ने सोचा भी न था।अब जनता भाजपा की बंटवारे की इस राजनीति को समझ रही है और समझदारी से इनके ख़िलाफ़ एकजुट हो रही है।यही कारण है कि जहां भी कुछ लोग और समाज भाजपा के खिलाफ जाते दिखते हैं ये भाजपाई उनके बीच झूठे आरोप-प्रत्यारोप और एफ़आईआर-मुक़दमों की दीवार खड़ी कर देते हैं। भाजपा के सियासी षड्यंत्र का मुक़ाबला समाज की एकता ने देना शुरू कर दिया है। इसीलिए हर पीड़ित-उत्पीड़ित भाजपा को हराने-हटाने के लिए लामबंद हो गया है। भाजपाई नाइंसाफ़ी हारेगी।

बता दें कि कौशांबी के लोहंदा गांव की मासूम से दुष्कर्म का आरोप रामबाबू तिवारी के बेटे सिद्धार्थ पर लगा था।सिद्धार्थ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज गयी थी।रिपोर्ट दर्ज होने के लगभग एक हफ्ते बाद रामबाबू ने सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली थी।इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया।मामले में दुष्कर्म पीड़िता के पिता सहित दो लोगों को पुलिस ने दूसरे दिन ही गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सियासत शुरू हो गई।वहीं उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और पीड़ित परिवार को हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा। इस संबंध में डिप्टी सीएम ने प्रमुख सचिव गृह को जांच के निर्देश भी दे दिए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000