सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर अखिलेश यादव चिंतित,बोले-बीजेपी को किसी के जीवन की परवाह नहीं

लखनऊ। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर पर्यावरण संरक्षक सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।अखिलेश ने पोस्ट में लिखा कि सोनम वांगचुक से हमारा अति विनम्र आग्रह और सविनय अपील है कि वो अपना अनशन तोड़ दें,उनका जीवन समस्त विश्व के लिए अनमोल है क्योंकि उसमें मानवता और पर्यावरण के लिए उतनी ही प्रतिबद्धता है जितनी की लोकतंत्र के लिए भी।

आपका जीवन मानवता और लोकतंत्र के लिए अनमोल

अखिलेश यादव ने अपनी एक्स पर पोस्ट कर कहा कि श्री सोनम वांगचुक जी से हमारा अति विनम्र आग्रह और सविनय अपील है कि वो अपना अनशन तोड़ दें,उनका जीवन समस्त विश्व के लिए अनमोल है क्योंकि उसमें मानवता,पर्यावरण और लोकतंत्र के प्रति अद्भुत प्रतिबद्धता है।अखिलेश ने कहा कि देश को वांगचुक जैसे लोगों की जरूरत है और उनका संघर्ष आगे भी लोकतंत्र और पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रेरणा देता रहे।

भाजपाइयों के लिए किसी के जीवन का कोई भी मोल नहीं

अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपाइयों के लिए किसी के जीवन का कोई भी मोल नहीं है,उनके लिए धन ही प्रधान है,वो भ्रष्टाचार से कमाए पैसों के घमंड में चूर हैं। उनमें बदलाव की आशा करना ही व्यर्थ है।अखिलेश ने कहा कि जिनमें अहंकार होता है उनमें परिष्कार नहीं होता। सत्याग्रह का महत्व वो क्या जानें जो सत्ताग्रह के लालच में मंदिर तक लूट ले रहे हैं,उन्हें न युवाओं के भविष्य से कुछ लेना-देना है,न उनके माता-पिता और अन्य परिजनों के सपनों से, वो तो ख़ुदगर्ज लोग हैं।

बीजेपी सरकार पर साधा निशाना

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जिस सरकार को जगाने के लिए वांगचुक आमरण अनशन पर बैठे हैं,वह सिद्धांतहीन,भ्रष्ट और असंवेदनशील है।अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा को किसी के त्याग या जीवन की कोई परवाह नहीं है और वह केवल सत्ता और धन के अहंकार में डूबी हुई है।

आप संघर्ष की प्रेरणा बने रहें

अखिलेश यादव ने कहा कि सोनम वांगचुक का मनोबल और नैतिक शक्ति हर सच्चे भारतीय के लिए प्रेरणा है। अखिलेश ने कामना की कि वांगचुक लोकतंत्र, युवाओं और पर्यावरण की लड़ाई में नकारात्मक ताकतों के खिलाफ आगे भी प्रकाश स्तंभ बने रहें।

लगातार बिगड़ रही है वांगचुक की तबीयत

इस बीच जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी ने दावा किया है कि सोनम वांगचुक की तबीयत लगातार खराब हो रही है।सीजेपी के मुताबिक 16 दिनों की भूख हड़ताल के दौरान उनका करीब 8.2 किलोग्राम वजन कम हो चुका है,जबकि ब्लड ग्लूकोज स्तर 67 mg/dL तक पहुंच गया है।सीजेपी का कहना है कि सरकार को प्रदर्शनकारियों की मांगों पर जल्द फैसला लेना चाहिए।

क्या हैं प्रदर्शनकारियों की मांगें

सीजेपी की प्रमुख मांग है कि कथित परीक्षा अनियमितताओं की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें,इसके अलावा परीक्षा गड़बड़ियों से जुड़े कथित आत्महत्या के मामलों में मृत छात्रों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की भी मांग की जा रही है।सीजेपी ने 20 जुलाई को जंतर-मंतर से संसद तक शांतिपूर्ण मार्च निकालने का भी ऐलान किया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |     सिर से उठा पिता का साया, मां ने की बेचने की कोशिश, सहारा देने के नाम पर गैंगरेप, फिर नहर में फेंका     |     लखनऊ में डबल मर्डर से सनसनी: होमगार्ड ने पत्नी और तलाकशुदा बेटी की गला घोंटकर की हत्या     |     यूपी में पंचायत चुनाव पर कोर्ट ने क्या सुनाया फैसला, डेढ़ घंटे की सुनवाई के बाद कल 12 बजे खुलेगा राज     |     पोता बना हैवान:हंसिया के वार से दादी की हत्या, पुलिस से बोला- हम पर कुछ सवार हो गया था     |     100 रुपये के लिए रिटायर्ड टीचर की बेरहमी से हत्या,घटना के बाद इलाके में हड़कंप     |     शादीशुदा गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को जंगल में बुलाया, पति संग मिलकर कुल्हाड़ी से काट डाला, सिर-धड़ अलग कर जंगल में दफनाया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000