अखिलेश यादव की बेटी की AI फोटो पोस्ट की: लिखा- अपनी जान से बढ़कर प्यार करता हूं, सपा एमएलसी ने कराई एफआईआर

इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी की AI से फोटो बनाकर पोस्ट कर दी। लिखा- मैं अपनी जान से बढ़कर प्यार करता हूं…। यूजर ने करीब 318 पोस्ट किए हैं। जिनमें 100 से अधिक पोस्ट में उसने अखिलेश की बेटी की तस्वीर लगाई है।

पोस्ट वायरल होने के बाद सपा एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव ने प्रयागराज के साइबर थाने में FIR दर्ज कराई है। उन्होंने कहा- यूजर की पहचान कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। उसकी आईडी तत्काल बंद की जाए।

सपा प्रमुख और उनके परिवार की छवि धूमिल हो रही

सपा एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव ने शिकायत में लिखा- सपा प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ इंस्टाग्राम पर (AI) से फोटो बनाकर पोस्ट की गई है। यह पोस्ट शेखर नाम की आईडी से की गई है। वह अनर्गल और अश्लील पोस्ट डाल रहा है।

इससे राष्ट्रीय स्तर के सम्मानित परिवार की छवि धूमिल हो रही है। यह एक सुनियोजित साजिश है। इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करोड़ों लोग कर रहे हैं। यूजर की ओर से पोस्ट किए गए फोटो से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में काफी गुस्सा है।

उन्होंने साइबर पुलिस का दिए शिकायत में लिखा- यूजर Shekhar93653 की पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। इसे तुरंत बंद करवाया जाए।

सपा प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने कहा-

पार्टी इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करती है और दोषी को सजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

जानें क्या है डीपफेक

डीपफेक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टेक्नोलॉजी है, जिसका इस्तेमाल कर किसी व्यक्ति के चेहरे, हाव-भाव, आवाज या बोलने के तरीके की नकल तैयार की जा सकती है। इसके जरिए किसी के वीडियो या फोटो को इस तरह बदला जा सकता है कि वह देखने में पूरी तरह असली लगे, जबकि वह फर्जी या नकली होता है। इसे वीडियो, ऑडियो और फोटो तीनों फॉर्म में तैयार किया जा सकता है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000