बढ़ते प्रदूषण में नाकाम दिख रहे हैं सभी इंतजाम,लोनी में AQI सेंटर के बाहर ही चलता दिखा वॉटर कैनन

गाजियाबाद। नोएडा और गाजियाबाद में स्मॉग की चादर ने पूरे वातावरण को ढक रखा है।लोगों को सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही है। गाजियाबाद में एक्यूआई बद से बदतर हालत पर पहुंच गया है। गाजियाबाद जिला प्रशासन लाख दावे और वादे करे, लेकिन बढ़ते प्रदूषण को रोक पाने में प्रशासन द्वारा की जा रही कोशिश नाकाम दिखाई दे रही हैं।

गाजियाबाद का लोनी सबसे ज्यादा प्रदूषित है। यहां पर आंकड़ा 500 के पास पहुंच गया है। लोनी से एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक्यूआई सेंटर के बाहर ही वॉटर स्प्रिंकलर चलता हुआ दिखाई दे रहा है,जिसके जरिए कोशिश की जा रही है कि एक्यूआई को मापने वाली मशीन आसपास के प्रदूषण को साफ करके बढ़ते आंकड़ों को कम करता हुआ दिखाई दे। लोनी में नगर पालिका कार्यालय पर एक्यूआई मॉनिटरिंग सिस्टम लगा है, उसी के पास लगातार वॉटर कैनन चलाकर मशीन को बेवकूफ बनाया जा रहा है।

शुक्रवार की सुबह 9 बजे एक्यूआई 497 था। वहीं अगर शाम 6 बजे की बात की जाए तो एक्यूआई 466 दर्ज किया गया है। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि किस तरीके से लगातार प्रदूषण बढ़ता जा रहा है और प्रशासन की कोशिश नाकाम साबित हो रही है। ग्रेप 3 के नियम लागू कर दिए गए हैं और अब दिल्ली में बच्चों के स्कूल पांचवीं तक ऑनलाइन कर दिए गए हैं। यही रिकमेंडेशन गाजियाबाद और नोएडा में भी भेजी गई है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले कुछ दिन एनसीआर पर भारी पड़ने वाले हैं और लोगों को इससे भी बदतर हालत का सामना करना पड़ सकता है। इसीलिए लोगों से अपील है कि अगर बहुत जरूरी न हो तो घरों से ना निकलें।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000