बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड में सभी सात आरोपी दोषी करार, माफिया अतीक और अशरफ भी थे आरोपी

लखनऊ। प्रयागराज का बहुचर्चित बहुजन समाज पार्टी के विधायक राजू पाल हत्याकांड मामले में आज शुक्रवार बड़ा फैसला सामने आया है। राजू पाल हत्याकांड में लखनऊ की सीबीआई कोर्ट ने सभी सात आरोपियों को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने जिंदा बचे सभी 7 आरोपी आबिद, फरहान, जावेद, अब्दुल कवी, गुल हसन, इसरार और रंजीत पाल को दोषी करार दिया है। जल्द ही कोर्ट सजा का ऐलान करेगा। इस हत्याकांड का आरोप माफिया अतीक अहमद और उसके भाई भाई माफिया अशरफ उर्फ खालिद अजीम पर लगा था।

2005 में हुई थी राजू पाल की हत्या

साल 2005 में बसपा के विधायक राजू पाल पर गोलियों की बरसात कर उनकी हत्या कर दी गई थी। माफिया अतीक अहमद और राजू पाल के बीच सत्ता को लेकर जंग छिड़ी हुई थी, जिसके चलते अतीक पर आरोप है कि उसने राजू पाल की गोलियों से भून कर हत्या करवा दी। दरअसल अतीक अहमद को राजू पाल ने उपचुनाव में हराया था, जिसके चलते अतीक हार बर्दाशत न कर सका और 25 जनवरी 2005 के मर्डर को अंजाम दिया। जब राजू पाल अपने घर लौट रहे थे तभी कुछ लोग गाड़ी में सवार होकर आए और राजू पाल को गोलियों से भून दिया।

राजूपाल को 19 गोलियां लगी थीं। इस हत्याकांड में माफिया अतीक अहमद, उसका भाई पूर्व विधायक माफिया अशरफ समेत कई आरोपी बनाये गये थे।राजू पाल की पत्नी पूजा पाल ने धूमनगंज थाने में हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी और अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ उर्फ खालिद अजीम को नामजद किया था। छह अप्रैल, 2005 को पुलिस ने इस हत्याकांड मामले की विवेचना के बाद अतीक अहमद और अशरफ समेत कई लोगों को आरोपी बनाया था। अतीक अहमद और अशरफ को इस मामले में जेल भी जाना पड़ा था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने इस मामले में आगे की जांच की थी।

हत्याकांड के गवाह को भी मारा गया

प्रयागराज में पिछले साल राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या करदी गई थी।धूमनगंज थाना क्षेत्र में उमेश पाल के घर के बाहर हमलावरों ने बम और गोली से उन पर हमला किया। इस हमले में उमेश पाल के अलावा उनके दो सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए थे। इस हत्या का आरोप भी अतीक अहमद पर ही लगा था।

अतीक और अशरफ की हो चुकी है मौत

कुख्यात माफिया अतीक अहमद और उसका भाई माफिया अशरफ की मौत हो चुकी है। बीते साल पुलिस हिरासत के दौरान दोनों भाई मीडिया को बाइट दे रहे थे। इस बीच मीडियाकर्मी बनकर आए तीन लोग उनके पास पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद घायल अतीक और अशरफ को अस्पताल ले जाया गया। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000