इलाहाबाद हाईकोर्ट ने माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को दिया तगड़ा झटका, गैंगस्टर एक्ट मामले में जमानत याचिका खारिज

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गुरुवार को जरायम की दुनिया का बेताज बादशाह रहे माफिया मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी को तगड़ा झटका दिया है।हाईकोर्ट ने सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी की जमानत याचिका खारिज कर दी है।अब्बास अंसारी ने गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मामले में जमानत के लिए हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी।सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद अब्बास अंसारी ने जमानत याचिका दाखिल की थी।कोर्ट के फैसले के बाद अब अब्बास अंसारी को जेल में ही रहना होगा।

अब्बास अंसारी की जमानत याचिका पर बुधवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई थी।कोर्ट ने इन-चैंबर बहस पूरी होने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। गुरुवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अब्बास अंसारी को जमानत देने से इनकार कर दिया।अब्बास अंसारी ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद जमानत याचिका दाखिल की थी।जस्टिस समित गोपाल की सिंगल बेंच ने यह आदेश दिया था।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपने फैसले में अब्बास अंसारी की हिस्ट्रीशीट को भी प्रमुख आधार बनाया है।कोर्ट के फैसले में लिखा है कि अब्बास अंसारी के खिलाफ उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कुल 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में अब्बास अंसारी को गैंग लीडर बताया गया है।

चिटकूट जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में 31 अगस्त को अब्बास अंसारी, नवनीत सचान,नियाज अंसारी,फराज खान और शाहबाज आलम खान के खिलाफ गैंगस्टर्स और असामाजिक गतिविधियां (निवारण) अधिनियम, 1986 की धारा 2/3 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी।आरोप है कि ये लोग धन उगाही और लोगों पर हमले करते थे,जिससे इलाके में भय और आतंक का माहौल बन गया था।

28 अगस्त को एक गैंग चार्ट तैयार किया गया था। चार्ट में अब्बास अंसारी को गैंग का सरगना और अन्य चार व्यक्तियों को गैंग के सदस्य के रूप में बताया गया था।बुधवार को जस्टिस समीत गोपाल ने जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा कि मामले के तथ्यों और जांच की प्रगति को देखते हुए याचिकाकर्ता 6 सितंबर 2024 से जेल में है।जमानत के लिए कोई आधार नहीं बनता।कोर्ट ने राज्य सरकार को मामले में समय दिया और इसे सूचीबद्ध करने का आदेश दिया है। बता दें कि अब्बास अंसारी कासगंज जेल में बंद हैं।

इस साल के शुरुआत में जरायम की दुनिया का बेताज बादशाह माफिया मुख्तार अंसारी की बांदा जेल में मौत हो गई थी।मुख्तार के परिजनों ने आरोप लगाया था कि उनकी मौत सामान्य नहीं है।मुख्तार ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर बताया था कि उन्हें जहर दिया जा रहा है।बता दें गाजीपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी को अवधेश राय हत्याकांड में 10 साल की सजा सुनाई थी और 5 लाख का जुर्माना लगाया था। मुख्तार के अलावा उसके साथ भीम सिंह को भी इस मामले मे कोर्ट में दस साल की सजा सुनाई थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000