उत्तरप्रदेशअपराधप्रतापगढ़ प्रतापगढ़ में झाड़फूंक के बहाने महिला से दुष्कर्म:वीडियो वायरल की धमकी का आरोप By Pratibha Rajdar Last updated Feb 13, 2026 422 प्रतापगढ़ के जेठवारा थाना क्षेत्र के डेरवा बाजार के पास एक गांव में झाड़फूंक के बहाने महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने में लिखित शिकायत देकर तांत्रिक लालजी सरोज पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला के अनुसार, 10 दिसंबर 2025 की रात करीब आठ बजे तबीयत खराब होने के कारण वह झाड़फूंक के लिए आरोपी के पास गई थी। आरोप है कि आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ दिया और उसके बाद दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने इस दौरान उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर कई बार बुलाता रहा। विरोध करने पर आरोपी ने कथित रूप से गाली-गलौज कर उसे भगा दिया। जेठवारा थाना पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सीओ सदर करिश्मा गुप्ता ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए साक्ष्यों के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 422 Share