गजब:चार साल बीत गए,30 फीसदी वाहनों में नहीं लगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश का बड़का जिला प्रतापगढ़ अक्सर सुर्खियों में रहता है।अब प्रतापगढ़ हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर सुर्खियों में है। यहां 30 फीसदी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट का अभाव है। वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की अनिवार्यता को प्रभावी तरीके से पूरा करने के लिए परिवहन विभाग मशक्कत कर रहा है। साल भर से परिवाहन विभाग की सख्ती शुरू हुई। अब तक तीन सौ से अधिक वाहन स्वामियों को नोटिस भेजने का दावा किया जा रहा है।

शासन के निर्देश के बाद प्रतापगढ़ में साल 2019 में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने को लेकर कवायद शुरू हुई। नए वाहन खरीदने के साथ ही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाई जाने लगी, लेकिन पुराने वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर कई लोगों में दिलचस्पी नही है। चार पहिया और माल वाहकों की फिटनेस और परमिट को लेकर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की अनिवार्यता वाहनों में पूरी की जा चुकी है।

इस कवायद में मोटरसाइकिल छूट गई हैं। प्रतापगढ़ में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट से संबंधित लगभग 1,96,358 वाहन हैं,जिसमें से 1.37 लाख वाहन में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाई जा चुकी हैं। वहीं 60 हजार से अधिक वाहन हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट से अछूते हैं।विभागीय अधिकारियों के अनुसार इसमें सबसे अधिक 45 हजार दो पहिया वाहन है। विभागीय अधिकारियों की उदासीनता की वजह से 30 फीसदी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लग पाई है।

एआरटीओ प्रवर्तन दिलीप गुप्ता का कहना है कि चार महीने में 300 से अधिक वाहनों का चालान हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न लगाने पर किया गया है।बाइक का नंबर प्लेट बदलवाने के लिए नोटिस भेजा जा रहा है।

बता दें कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट एक एल्यूमिनियम निर्मित नंबर प्लेट होती है।यह वाहन के फ्रंट और रियर में लगाई जाती है।एचएसआरपी के ऊपरी बाएं कोने पर एक नीले रंग का क्रोमियम आधारित अशोक चक्र का होलोग्राम होता है। इसके निचले बाएं कोने पर एक यूनिक लेजर-ब्रांडेड 10 अंकीय स्थायी पहचान संख्या पिन दिया जाता है।खास बात यह है कि वाहन के डिजिटल पंजीकरण के बाद ही एचएसआरपी जारी किया जाता है। यह वाहन से जुड़ा होता है। इस तरह प्लेट का उपयोग दूसरे वाहनों पर नहीं किया जा सकता। उन्हें चोरी और इन प्लेटों के किसी अन्य प्रकार दुरुपयोग को रोकने के रूप में कार्य करने के लिए डिजाइन किया जाता है। विभागीय सर्वे में वाहन चोरी की घटनाएं इस प्लेट के प्रयोग से कम हो रहीं हैं।

पंजीकृत तीस फीसदी वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगा है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सख्ती करते हुए चालान तथा जुर्माना भी किया जा रहा है। शेष वाहनों में एचएसआरपी नंबर प्लेट लगाने के लिए नोटिस भेजा जा रहा है।बीके सिंह एआरटीओ प्रशासन

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000