प्रतापगढ़ में गम और गुस्से के बीच मदरसा संचालक का शव सुपुर्द-ए-खाक के बाद छावनी बना रहा पूरा गांव

प्रतापगढ़। जमीन विवाद में मौत के घाट उतारे गए मदरसा संचालक मौलाना फारुक के जनाजे में रविवार को हजारों लोग शामिल हुए। छावनी बन चुके सोनपुर गांव में मौलाना को दोपहर में सिपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। गम और गुस्से का मिला-जुला माहौल रहा। डीएम संजीव रंजन, एसपी सतपाल अंतिल क्षेत्र में ही डटे रहे। जेठवारा थाने में मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था की देखरेख व निर्देशन करते रहे। इधर, घटना में नामजद दो आरोपित जेल भेज दिए गए।मौलाना फारुक को शनिवार सुबह गांव में ही कुल्हाड़ी, फावड़े व राड से हमला करके मार डाला गया था। इस कांड में पड़ोसी चंद्रमणि तिवारी, उसकी पत्नी सीता व दो बेटे तथा बगल के देवी प्रसाद पर नामजद केस दर्ज हुआ है। घटना से लोगों में रोष है।

पहले दिन से लेकर दूसरे दिन तक पुलिस ने अति सतर्कता बरती। शव शाम को घर लाया गया था। रविवार सुबह से लोग सोनपुर पहुंचने लगे थे। कड़ी धूप के बाद भी हजारों लोग मौलाना के जनाजे में शामिल होने आए। बीच-बीच में आक्रोशित हो रहे लोगों को पुलिस और प्रशासन के अधिकारी शांत कराते रहे। इसके बाद गांव के बगल कब्रिस्तान में शव को दफनाया गया। इसके पहले नमाज हुई। इस दौरान राज्यसभा सदस्य और कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी भी पहुंचे। उन्हें परिवार से मिलकर सांत्वना दी। उन्होंने बताया कि परिवार को अपनी ओर से आर्थिक मदद दी है, प्रशासन से भी मदद व न्याय के लिए कहा है।
रानीगंज विधायक डा. आरके वर्मा, प्रयागराज के मौलाना कमरुज्जमा, सुलतानपुर के मौलाना मोहम्मद गनी, जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद एजाज अहमद, सपा जिला सचिव अब्दुल कादिर जिलानी समेत विभिन्न जिलों के मौलाना और राजनीतिक दलों के लोग भी पहुंचे। इधर पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य आरोपित चंद्रमणि तिवारी की पत्नी सीता तिवारी व बगल के देवी प्रसाद से पूछताछ की। इसके बाद उनको जेल भेज दिया गया। एएसपी पश्चिमी संजय राय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। कई तरह के साक्ष्य मिले हैं। उनका आकलन किया जा रहा है। गांव में शांति कायम है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000