राकेश टिकेत की (फाइल फोटो ) उत्तरप्रदेशआगरा राकेश टिकैत का सिर कलम करने वाले को पांच लाख रुपये, इनाम रखने वाला अमित चौधरी गिरफ्तार By Pratibha Rajdar Last updated May 20, 2025 156 भाकियू (टिकैत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में साइबर थाने की पुलिस ने भाकियू (अटल) के अध्यक्ष अमित चौधरी को गिरफ्तार किया है। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के अध्यक्ष राकेश टिकैत के व्यापारियों पर दिए बयान का विरोध हो रहा है। भाकियू अटल के अध्यक्ष अमित चौधरी ने टिकैत का सिर कलम करने पर पांच लाख का इनाम देने की घोषणा करते हुए वीडियो वायरल किया है। जांच के बाद साइबर सेल में केस दर्ज किया। इसके बाद आरोपी किसान नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आगरा के भाकियू नेता अमित चौधरी ने राकेश टिकैत की व्यापारियों के विरुद्ध की गई टिप्पणी के जवाब में आपत्तिजनक वीडियो फेसबुक पर जारी किया था। उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। साइबर थाने में वीडियो के वायरल होने पर केस दर्ज किया गया था। सोमवार को आरोपी अमित चौधरी को सिकंदरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि साइबर थाने के वांछित आरोपी को पकड़ा गया है। समाचार 156 Share