आग बबूला व्यक्ति ने पत्नी और दो बेटों की हत्या कर शव बगीचे में फेंका,फांसी लगाकर दी जान

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से दिल दहला देने वाली खबर है।यहां एक ही घर से चार लाशें बरामद की गई हैं।बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के देवड़ीह गांव में रविवार की देर रात पारिवारिक कलह से तंग आकर पत्नी और दो बेटों की हत्या के बाद पति खुद फांसी लगाकर जान दे दी।मायके वालों की सूचना पर पंहुची पुलिस बगीचे में पड़े शव को थाने ले गई। घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।मृतक पति के जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें घटना की वह खुद को जिम्मेदार बताया है।देवडीह के श्रवण राम ने अपनी पत्नी शशिकला देवी, बेटे सूर्या राव और चार माह के बच्चे मिट्ठू की धारदार हथियार से हत्या कर घर के पास स्थित आम के बगीचे में शव को फेंक दिया।

इसके बाद पास में ही एक पेड़ पर चढ़कर रस्सी से फांसी लगा ली।रविवार की रात 10 बजे परिवार में विवाद शुरू होते ही मृतक पत्नी ने मायके वालों को फोन करके जानकारी दे दी थी। मायके वाले परिवार में हुई मारपीट की सूचना पुलिस को दी। जानकारी होने पर पीआरवी मौके पर भी गई,लेकिन घर में कोई सदस्य न मिलने पर वह वापस लौट गई। इसके बाद मायके वाले फिर पुलिस को सूचना दी और खुद थाने पंहुच गए। बताया कि उसके बेटी की हत्या कर शव को गायब कर दिया गया है।

पुलिस टीम जब घर पर पंहुची तो सन्नाटा था।पुलिस आसपास खोजने लगी तो रास्ते में खून के धब्बे दिखे। इसी के सहारे वह बगीचे तक पंहुची। यहां पत्नी और दो बेटों का शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। कुछ ही दूर पति श्रवण राम का भी शव पेड़ से लटकता मिला। एसपी एस आनन्द ने बताया कि पति- पत्नी में कोर्ट में विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले समझौता के बाद वह पत्नी को घर लाया था। मृतक के जेब में एक सुसाइड नोट भी मिला है। उसकी जांच की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000