“तुझ जैसा नामर्द, धोखेबाज नहीं चाहिए”, पत्नी की बेरुखी से तंग आकर युवक ने जहर खाकर की खुदकुशी

कानपुर जिले में एक युवक ने जहर खाकर जान दे दी। युवक का अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। विवाद के बीच ही पत्नी घर छोड़कर मायके चली गई थी। पति उसे मनाने के लिए ससुराल पहुंचा, लेकिन पत्नी ने दरवाजा ही नहीं खोला। कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

यहां पत्नी से अलगाव और घरेलू विवाद के चलते एक 25 वर्षीय युवक ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। मृतक विक्रम केवट ऑटो चालक था और हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के आनंद विहार का निवासी था। पुलिस के अनुसार, विक्रम और उसकी पत्नी रिया के बीच पिछले चार महीनों से विवाद चल रहा था, जिसके कारण रिया मायके चली गई थी।  विक्रम उसे मनाने की कोशिश में ससुराल पहुंचा, लेकिन दरवाजा बंद होने पर उसने यह कदम उठा लिया।

विक्रम ने की थी लव मैरिज

घटना के बारे में विक्रम के पिता जय कुमार ने बताया कि उनका बेटा इकलौता कमाने वाला था और परिवार में पत्नी ईशा के अलावा चार बेटियां चींची, पूजा, सन्नो और शालू हैं। जय कुमार ने कहा, “विक्रम का रामादेवी के देहली पुलिया निवासी रिया से आठ साल से प्रेम संबंध था। ढाई साल पहले दोनों ने परिजनों को बिना बताए मंदिर में शादी कर ली थी। शादी के बाद वे दामोदर नगर में किराए के मकान में रहने लगे, लेकिन रिया ने हमें विक्रम से मिलने नहीं दिया और हमारे नंबर उसके फोन से ब्लॉक कर दिए।”

रिया घर छोड़कर चली गई थी मायके

पिता के मुताबिक, शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच घरेलू बातों को लेकर झगड़े शुरू हो गए। चार महीने पहले एक झगड़े के बाद रिया विक्रम को छोड़कर मायके चली गई। विक्रम ने कई बार उसे मनाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं लौटी।जय कुमार ने दुख जताते हुए कहा, “पत्नी से परेशान होकर विक्रम ने चार-पांच बार आत्महत्या का प्रयास किया था। 15 दिन पहले रिया हमारे घर आई और जेवर के साथ एक लाख रुपए कैश लेकर वापस मायके चली गई। उसके बाद उसने विक्रम का नंबर भी ब्लॉक कर दिया।”

ऑटो में ही विक्रम ने खा लिया जहर

बुधवार दोपहर करीब तीन बजे विक्रम पत्नी को मनाने के लिए ऑटो से ससुराल पहुंचा। वह काफी देर तक दरवाजा खटखटाता रहा, लेकिन रिया ने दरवाजा नहीं खोला। रात करीब 3:40 बजे विक्रम ने रिया को आखिरी कॉल की, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद निराश होकर उसने ऑटो में ही जहर खा लिया। शाम करीब 4:15 बजे वह ऑटो से घर पहुंचा, जहां उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने उसे तुरंत कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उसे हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। हैलट में इलाज के दौरान बुधवार देर रात विक्रम की मौत हो गई।

सामने आई पति-पत्नी की वॉट्सऐप चैट

पुलिस जांच में पति-पत्नी के बीच की वॉट्सऐप चैट भी सामने आई है, जिसमें रिया ने विक्रम को लिखा था, “तुझ जैसा नामर्द, धोखेबाज नहीं चाहिए। नफरत हो गई है… तुझसे, तेरे नाम से, तेरी दोगली हरकतों से… मेरी वजह से पहली…” चैट अधूरी है, लेकिन इससे दोनों के बीच गहरा विवाद झलकता है। पुलिस के अनुसार, मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया है और अगर इस मामले में तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000