22.41 लाख रुपए की गांजा तस्करी करते एक अंतर्राज्यीय तस्कर इनोवा के साथ गिरफ्तार

महासमुंद| महासमुंद पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राजीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और थाना सिंघोड़ा की संयुक्त टीम ने 149.4 किलो ग्राम अवैध गांजा के साथ एक तस्कर को पकड़ा है, जिसकी कीमत 22 लाख 41 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने एक इनोवा वाहन भी जप्त किया है, जिसकी कीमत 10 लाख रुपये है। कुल मिलाकर पुलिस ने 32 लाख 41 हजार रुपये की सामग्री बरामद की है।

यह कार्रवाई 10 जनवरी 2025 को पुलिस को मिली एक सूचना के आधार पर की गई। मुखबिर ने बताया था कि एक सिल्वर रंग की इनोवा कार (नं. UP 32 DQ 1033) में दो लोग गांजा लेकर उड़ीसा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर ग्राम रेहटीखोल के पास नाकेबंदी की और कार को रोका। कार का चालक और उसका साथी वाहन छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह गांजा उड़ीसा से लाकर उत्तर प्रदेश के लखनऊ में तस्करी करने जा रहा था।

पुलिस ने कार की तलाशी ली, तो उसमें 6 प्लास्टिक बोरियों में भरकर रखा गया 149.4 किलो गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की गई इनोवा कार भी जब्त कर ली। पकड़े गए आरोपी की पहचान रवि गुप्ता (33 वर्ष), उत्तर प्रदेश के बहराईच जिले के निवासी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना सिंघोड़ा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में भी जुटी हुई है।

बरामद सामग्री…

 1- 149.4 किलो ग्राम अवैध गांजा, कीमत: 22 लाख 41 हजार रुपये
2- इनोवा वाहन, कीमत: 10 लाख रुपये
3- कुल जुमला मूल्य: 32 लाख 41 हजार रुपये

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000