मायके में युवती ने हाथ की नश काटकर खाया जहर हुई मौत

बांदा। रोडवेज क्षेत्रीय कार्यशाला में स्टोर कीपर की बेटी ने अपने हाथ की नस काटकर जहर खा लिया। परिजनों ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वह डेढ़ साल से अपने मायके में रह रही थी। पिता ने ससुरालियों पर दहेज में तीन लाख रुपया व बाइक मांगने का आरोप लगाया है। उधर, ससुर ने आरोपों को गलत ठहराते हुए मायके पक्ष पर बेटी को ससुराल न भेजने का आरोप मढ़ा है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के कालूकुआं मोहल्ला निवासी आराधना (28) ने अपने घर में शनिवार की देर शाम अपने हाथ की कलाई की नस काटकर जहर खा लिया। पिता व अन्य परिजनों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। यहां इलाज के दौरान उसने देर शाम ही दम तोड़ दिया।

पिता उमाशंकर चौरसिया ने बताया कि आराधना की शादी हमीरपुर जिले के राठ कस्बे के सिकंदरापुरा मोहल्ला निवासी सौरभ चौरसिया के साथ दिसंबर साल-2022 में की थी। उनका आरोप है कि लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व पति सौरभ अपनी पत्नी आराधना को रोडवेज बस स्टैंड छोड़ गया था। वहां से बेटी घर पहुंची थी। घर में बेटी ने बताया था कि ससुरालियों ने जेवर छीन लिए हैं।

उनका आरोप है कि ससुरालियों के दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मायके छोड़ जाने से परेशान होकर आराधना ने शनिवार की शाम यह आत्मघाती कदम उठाया है। पिता ने बताया कि आराधना पांच बहनों में दूसरे नंबर की थी। बीएड के बाद एमएससी कर रही थी। उसका यह अंतिम वर्ष था। पिता ने बताया कि ससुरालियों ने मुकदमा कर दिया था। मामला हमीरपुर कोर्ट में विचाराधीन है। 17 फरवरी को तारीख लगी थी।

उधर, राठ से आए ससुर रामप्रकाश चौरसिया ने बताया कि शादी के बाद आराधना ससुराल में रुकती नहीं थी। डेढ़ साल से मायके पक्ष उसे भेज नहीं रहे थे। उन्होंने हमीरपुर कोर्ट में कारण जानने के लिए वाद दायर किया था। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि घरेलू वजहों से उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000