छप्पर के नीचे सो रहे बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या, खून से लथपथ मिला शव

सुल्तानपुर के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में वृद्ध की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह वृद्ध का शव छप्पर के बाहर खून से लथपथ मिला। पुत्रबधू की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव, सीओ प्रशांत सिंह ने थानाध्यक्ष आर बी सुमन के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। थाना क्षेत्र मधुबन गांव निवासी तुलसीराम निषाद (65) अपने घर से दो सौ मीटर दूर छप्पर रखकर पशुओं की रखवाली करते थे। वह शुक्रवार देर शाम को भोजन के बाद छप्पर के नीचे सोए हुए थे। शनिवार सुबह बाग की ओर गई महिला ने देखा तुलसीराम का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ है। शव के बगल एक कुल्हाड़ी पड़ी हुई थी। जिसकी सूचना महिला में परिजनों को दी। हत्या की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड के साथ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव, सीओ प्रशांत सिंह और थानाध्यक्ष आर बी सुमन ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वृद्ध की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मृतक की बड़ी पुत्रबधू फूलकली की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी मोनू निषाद पुत्र स्वर्गीय राम स्वारथ व अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मोनू सहित दो आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया हत्या के कारणों की जांच पड़ताल की जा रही है। मृतक सीताराम के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा सुरेश कुमार निषाद मुंबई बोट पर रहता है। छोटा बेटा रमेश कुमार नागपुर में ट्रक चलाता है। घटना के समय दोनों पुत्र परदेश में थे। मृतक प्रतिदिन भोजन के बाद बाग स्थित छप्पर में सोने चला जाता था। वह कई सालों से वहीं पर रात्रि निवास कर रहा था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000