विज्ञापन
विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें – 9721975000 *

चक महमूद में फिर उपजा आक्रोश,सड़क पर मांस पड़ा देखकर भड़के लोग,बंद कराईं दुकानें

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में चक महमूद से जोगी नवादा होकर कांवड़ यात्रा निकालने की अनुमति प्रशासन ने फिर निरस्त कर दी है। इससे एक समुदाय के लोगों में काफी रोष है। शुक्रवार सुबह चक महमूद में लोग सोकर उठे तो सड़क पर मांस पड़ा देखकर बिफर पड़े। थोड़ी ही देर में खुली दुकानें भी बंद करवा दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज देखकर बताया कि कुत्ता किसी पशु का मांस ले आया था, जिसे हटवाकर रोड साफ करा दिया गया। वहीं स्थानीय लोग कांवड़ यात्रा की अनुमति निरस्त होने से आक्रोशित दिखे।

बता दें कि सावन माह की शुरुआत से ही जोगी नवादा और चक महमदू मोहल्ला सुर्खियों में है। 23 जुलाई को जोगी नवादा में कांवड़ यात्रा के दौरान बवाल हो गया था। इसके बाद 30 जुलाई को फिर से हालात बिगड़ गए थे। पुलिस को भीड़ पर लाठीचार्ज करना पड़ा था। सावन के दूसरे और तीसरे रविवार को हुईं घटनाओं के मद्देनजर दोनों इलाकों में कड़ी निगरानी बरती जा रही है। जिला प्रशासन ने पिछले रविवार को भी कांवड़ यात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी थी। इस बार भी अनुमति नहीं मिली है। इसके पीछे परंपरागत रूट होने का हवाला दिया गया है।

खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप के पकड़े गए दोनों शार्प शूटर्स, सिंगर एली मंगत की हत्या करने आए थे दिल्ली, जानिए कैसे पुलिस ने दबोचा     |     टीएमसी के एक और नेता की हत्या, 10 दिन के भीतर पार्टी के चार नेताओं का हुआ मर्डर     |     प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या, पहले पिलाई शराब, फिर उतारा मौत के घाट     |     भाई-भाभी को गोलियों से भूनने वाले आरोपी ने खुद को किया सरेंडर, पुलिस से बचने के लिए  26 दिनों तक बदलता रहा लोकेशन     |     पहली कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे को आया हार्ट अटैक, पलक झपकते ही हुई मौत      |     भांजे को मामी से हुआ प्यार, शादी के 6 महीने बाद लेकर हुआ फरार, मामा ने दर्ज कराया मुकदमा     |     भीम संसद में उमड़ी भीड़ से नीतीश कुमार गदगद, बोले- केंद्र सरकार देख ले यह हुजूम, सब आ जाएगा समझ     |     श्रद्धा हत्याकांड जैसी घटना, शादीशुदा शख्स ने की गर्लफ्रैंड की हत्या, शव के किए 31 टुकड़े     |     ससुराल पहुंचकर पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, ससुर की पत्थर मारकर की हत्या, फिर खुद को गोली से उड़ाया     |     रामा मेडिकल कॉलेज में MBBS द्वितीय वर्ष के छात्र की धारदार हथियार से की गई हत्या, बेसमेंट में खून से सना मिला शव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000