प्रेम प्रसंग में पिता ने की बेटी की हत्या अपराधउत्तरप्रदेशबहराइच बेटी के प्रेम-प्रसंग से नाराज़ पिता ने गड़ासे से काट डाला, घंटो बैठा रहा लाश के पास By Pratibha Rajdar On Sep 3, 2024 916 बहराइच के मोतीपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को दिलदहला देने वाली घटना हुई। बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने गड़ासे से बेटी को काट डाला और फिर घंटों तक लाश के पास बैठा रहा। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत निबिया निवासी नईम ने अपनी बेटी खुशबू (17) की गड़ासे से काटकर निर्मम हत्या कर दी। नईम ने अपने घर के बाहर बेटी का पहले सिर काटा और फिर हाथ पैर काट डाले। वहीं, बिना किसी भय के शव के पास बैठा रहा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। हत्या का कारण बेटी का प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है ,मामले की जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। समाचार 916 Share