प्रेम प्रसंग से नाराज मामा ने घर आई भांजी की कर दी हत्या, उपले के ढेर में जलाई लाश

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक सगे मामा ने अपनी भांजी के प्रेम-प्रसंग से नाराज होकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद गुनाह छिपाने के लिए युवती के शव को उपले के ढेर में रखकर जला दिया। पूछताछ के दौरान मामा ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानिए क्या है पूरा मामला…

मामला मेरठ जिले के भावनपुर थाना क्षेत्र छिलौरा गांव का है। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने बताया कि सोमवार सुबह छिलौरा के ग्राम प्रधान मनीष कुमार ने गांव के पास औरंगाबाद के लिए जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे एक अज्ञात युवती का अधजला शव मिलने की सूचना दी। उन्होंने बताया कि बाद में जिले के मुंडाली थाना क्षेत्र के मऊखास निवासी प्रमोद कुमार ने शव की पहचान अपनी 21 वर्षीय बेटी टीशा के रूप में की।

जांच-पड़ताल में हुआ खुलासा…

पुलिस ने जब इस घटना जांच की तो पता चला की युवती मामा के घर गई हुई थी। फिर मामा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सारा मामला खुलकर सामने आ गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘जांच और साक्ष्यों के आधार पर पता चला कि युवती की हत्या गांव छिलौरा निवासी उसके मामा सोनू (35) द्वारा की गई। उसने टीशा के किसी अन्य लड़के के साथ प्रेम प्रसंग में होने के शक में उसकी हत्या कर साक्ष्य को मिटाने के लिए शव को जलाने की कोशिश की।’’ उन्‍होंने बताया कि सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामा के घर छोड़ गए थे पिता…

मेरठ के एसएसपी रोहित सिंह ने बताया, ”युवती मुंडाली थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। उसके पिता एक दिन पहले उसके मामा के पास छोड़कर गए थे। मामा से पुलिस ने पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि युवती कुछ दिनों पहले एक युवक के साथ सुबह चली गई थी और शाम को वापस आई थी। इसके बाद युवती की मां को भी उसके प्रेम संबंध होने की जानकारी मिली थी। इसी मामले पर जब मामा ने युवती को समझाने की कोशिश की तो वह नहीं मानी।”

बात ना मानने पर मामा ने कर दी हत्या…

एसएसपी आगे बताया कि युवती के ना मानने पर मामा ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और पहचान छुपाने के लिए घर से 400-500 मीटर की दूरी पर उसको पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने मृतका के मामा को गिरफ्तार कर लिया गया है और इसके माता-पिता की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000