पत्नी के अवैध संबंध से नाराज पति ने सुसाइड नोट लिखकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र के भूड़भारत नगर में एक व्यक्ति ने सुसाइड नोट लिखकर फांसी लगाकर जान दे दी। सुसाइड नोट में उन्होंने पत्नी व रोहित नाम के युवक का उल्लेख करते हुए ससुरालियों के उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या की बात लिखी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में मृतक के जीजा ने विजयनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है। भूड़भारत नगर के रहने वाले नरेंद्र जोशी ने सोमवार शाम फंदा लगाकर जान दे दी। किरायेदार ने शव को लटका हुआ देखकर स्वजन व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की तो मृतक के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ। उन्होंने पत्नी, रोहित नाम के युवक और ससुरालियों के उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या करने का जिम्मेदार ठहराया है।

पुलिस को दी तहरीर में मृतक के जीजा राकेश कुमार डोगरा ने उन्हें फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। राकेश कुमार का कहना है कि नरेंद्र कुछ समय पहले उनके पास अमृतसर आए थे। नरेंद्र ने उन्हें बताया था कि आए दिन ससुराल वाले उनसे झगड़ा करते हैं। पत्नी पर भी किसी युवक से प्रेम-प्रसंग का आरोप लगाया था। नरेंद्र ने उन्हें बताया कि विरोध करने पर पत्नी ने अपने परिवार के साथ मिलकर उनसे मारपीट की। इसी संबंध में उसने एक सुसाइड नोट लिखा है। पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में ले लिया है। एसीपी कोतवाली निमिष पाटिल का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000