विवादित जमीन को लेकर की जा रही कार्रवाई से आक्रोशित महिला ने तहसीलदार के कमरे में लेखपाल को पीटा, चप्‍पल से पीटने की बनी रही चर्चा

सुलतानपुर। विवादित जमीन को लेकर की जा रही कार्रवाई से आक्रोशित महिला ने लेखपाल को पीट दिया। घटना सदर तहसीलदार बिदुषी सिंह के सामने हुई। इससे तहसील परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। नरही गांव निवासी रमाशंकर का करीब 40 साल पहले देहांत हो गया। इसके बाद उनकी पत्नी बेटी सुषमा देवी के साथ दूबेपुर विकासखंड के कचनावां निवासी रिश्तेदार के यहां रहने लगीं। यहीं से बेटी की शादी कुड़वार के तिलक तिवारी का पुरवा में कर दी। सुषमा पैतृक जमीन में हिस्सा चाहती हैं। उनका कहना है कि गांव के राधेश्याम द्वारा परिवार के हिस्से की जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। दो दिन पूर्व उन्होंने उक्त जमीन पर मिट्टी पटवा दी। दूसरे पक्ष ने इसकी शिकायत धम्मौर पुलिस व राजस्व कर्मियों से की। रविवार को पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में मिट्टी हटवा दी गई। इस कार्रवाई से महिला खिन्न थी। सोमवार को तहसीलदार ने लेखपाल व सुषमा को अपने चैंबर में बुलाया था।

आरोप है कि पूछताछ के दौरान महिला ने लेखपाल विजय शुक्ल के गाल पर चाटा जड़ दिया। चप्पल से भी पीटने की बात भी कही जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो रही है। तहसीलदार का कहना है कि बातचीत के दौरान महिला ने लेखपाल को थप्पड़ मार दिया। कोतवाल राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि आरोपित महिला के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली गई है। महिला ने दी आत्मदाह की धमकी जिस महिला पर लेखपाल की पिटाई का आरोप लगा है, उसने डीएम को पत्र देकर दारोगा नरेन्द्र बहादुर सिंह, सिपाही हीरामन व लेखपाल विजय शुक्ल पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इनके विरुद्ध 24 घंटे के भीतर कार्रवाई न होने पर सुषमा ने डीएम आफिस के सामने आत्मदाह करने की धमकी दी है। चर्चा में सदर तहसील, नहीं होती कार्रवाई भ्रष्टाचार और भू-माफिया से गठजोड़ को लेकर सदर तहसील इन दिनों चर्चा में है। गत दिनों एक लेखपाल को घूस लेते एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, अब लेखपाल की पिटाई का मामला सामना आया है। इससे पहले भी तहसील के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लग चुके हैं, लेकिन किसी की जवाबदेही नहीं तक की जा रही है। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000