उत्तरप्रदेशमुजफ्फरनगर लोकसभा चुनाव से पहले सपा को एक और तगड़ा झटका,सपा के पूर्व प्रदेश सचिव ने समर्थकों के साथ दिया पार्टी सदस्यता से इस्तीफा By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Mar 16, 2024 374 मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को एक और तगड़ा झटका लगा है। सपा के पूर्व प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह प्रजापति ने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। सत्यवीर ने कहा कि एक मार्च को राष्ट्रीय प्रजापति महासभा की ओर से संकल्प यात्रा निकालने पर मोदीनगर और गाजियाबाद में लाठी चार्ज हुआ। सपा ने लाठीचार्ज की निंदा नहीं की। जो दल मुसीबत में साथ न दें, उसमें रहने का कोई औचित्य नहीं है। ऋषि रेस्टोरेंट पर सत्यवीर सिंह प्रजापति ने पत्रकार वार्ता की। सत्यवीर ने कहा कि प्रजापति समाज की राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के तत्वावधान में हरिद्वार से संकल्प यात्रा शुरू होकर दिल्ली पहुंची थी। पहली मार्च को पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसमें बुजुर्ग, महिलाएं समेत कई लोग घायल हो गए। सत्यवीर ने कहा कि इस घटना को लेकर सपा ने मौन धारण कर लिया। सपा के चुप रहने के चलते सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। उनके साथ ही श्यामपाल प्रजापति, मदनलाल प्रजापति, सुशील प्रजापति, बाबूराम प्रजापति, सचिन प्रजापति आदि ने भी इस्तीफा दिया है। samachar 374 Share