मारा गया एक और पति: अवैध संबंध के विरोध पर पत्नी के सामने आरोपी प्रेमी ने पति का किया कत्ल

लखनऊ में अवैध संबंध के विरोध पर पत्नी के सामने आरोपी प्रेमी ने पति को मार डाला। मृतक के पिता शिवदीन का आरोप है कि सतीश गौतम के बहू से लंबे समय से अवैध संबंध थे। शिव प्रकाश को इसकी जानकारी हो गई थी और वह लगातार विरोध कर रहा था।

लखनऊ के पारा के डिप्टी खेड़ा में शनिवार देर रात अवैध संबंध का विरोध करने पर पड़ोसी ने राजगीर मिस्त्री शिव प्रकाश रावत (32) को उनकी पत्नी के सामने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर मार डाला। शिव प्रकाश के पिता शिवदीन की तहरीर पर मृतक की पत्नी, उसकी बहन और प्रेमी के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।मलिहाबाद के भदेसरमऊ गांव निवासी शिवदीन ने बताया कि उनका बेटा शिव प्रकाश रावत अपनी पत्नी सविता और दो बेटों नीतीश (10) व रौनक (4) के साथ हैदर कैनाल नाला के पास रहता था।

शनिवार रात एक बजे करीब सौ मीटर दूर रहने वाला ऑटो चालक सतीश गौतम शिव प्रकाश के घर के बाहर पहुंचा और गालियां देने लगा। शोर सुनकर शिव प्रकाश बाहर निकला तो आरोपी ने उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। लहूलुहान होने पर शिव प्रकाश के बाल पकड़कर उसे घसीटते हुए कुछ दूर ले गया। इसके बाद सविता के सामने ही आरोपी ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी।

शिव प्रकाश ने आरोपी पर दर्ज कराई थी, एफआईआर

शिवदीन का आरोप है कि सतीश गौतम के सविता से लंबे समय से अवैध संबंध थे। शिव प्रकाश को इसकी जानकारी हो गई थी और वह लगातार विरोध कर रहा था। जुलाई में उसने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। तब पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग में चालान भी किया था। आरोप है कि सतीश तभी से शिव प्रकाश से रंजिश मानता था। आरोपियों ने साजिश के तहत मिलकर शिव प्रकाश की हत्या की है।

घंटों फोन पर बात करते थे सविता और सतीश

इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि सविता का मोबाइल फोन खंगाला गया है। छानबीन में सामने आया है कि सविता और सतीश घंटों फोन पर बात करते थे। कॉल डिटेल रिकॉर्ड में कई अहम सबूत मिले हैं। शनिवार शाम को छह बजे भी आरोपी से सविता की फोन पर बातचीत हुई थी। आरोपी व्हाट्सएप कॉल पर बात करता था।

पति के विरोध के बाद सविता ने सतीश से बात कर हत्या की योजना बनाई थी। सविता, उसकी बहन कविता और सतीश गौतम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सविता और सतीश को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में इस्तेमाल लोहे की रॉड भी बरामद कर ली गई है। कविता की भूमिका की जांच की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000