बदायूं में एक और हत्या,शराब के नशे में हैवान बना भाई,चारपाई पर सो रहे छोटे भाई को फावड़े से काटकर उतारा मौत के घाट

बदायूं।उत्तर प्रदेश का बदायूं जिला आयुष और आहान हत्याकांड से सुर्खियों में बना हुआ है। इस बीच एक और सनसनीखेज वारदात हुई है। शराब के नशे में धुत भाई ने छोटे भाई की फावड़े से काटकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गया। जिले के हजरतपुर थाना क्षेत्र के नगरिया खनू गांव में बुधवार रात 28 वर्षीय युवक पप्पू की उसके सगे भाई रामस्वरूप ने फावड़े से काटकर हत्या कर दी।

शाम को दोनों भाइयों में विवाद हुआ था।उस समय परिवार वालों ने दोनों भाइयों को समझा बुझाकर शांत करा दिया था,लेकिन देर रात बड़ा भाई शराब पीकर आया और छोटे भाई पप्पू पर फावड़ा से हमला कर दिया। उसके बाद मौके से फरार गया।पप्पू पुत्र नरसिंह चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। पप्पू खेती करता था। पप्पू की शादी नहीं हुई थी। पप्पू के बड़े भाई राम स्वरूप की भी शादी नहीं हुई है।

परिवार वालों के मुताबिक बुधवार शाम पप्पू और रामस्वरूप के बीच झगड़ा हो गया था। इसके बाद रामस्वरूप बाहर चला गया और रात करीब 11 बजे घर लौट कर आया। वह शराब के नशे में था।जब रामस्वरूप घर आया था, उस समय पप्पू अपनी चारपाई पर सो गया था। इसी दौरान रामस्वरूप ने पप्पू पर फावड़ा से हमला कर दिया।ताबड़तोड़ उस पर कई प्रहार किए, जिसके कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। वारदात से घर में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग जुट गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000