एंटी करप्शन टीम ने 20 हजार की रिश्वत लेते दरोगा को किया गिरफ्तार

गाजियाबाद जिले के अंकुर विहार थाने में तैनात वरिष्ठ उप निरीक्षक मुन्नालाल सागर को 20 हजार की रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार किया है। प्रॉपर्टी डीलर पर दर्ज धोखाधड़ी के मुकदमे में नाम निकालने के लिए दरोगा ने 50 हजार की रिश्वत मांगी थी। 20 हजार में नाम निकालने का मामला तय हो जाने के बाद इसकी शिकायत प्रॉपर्टी डीलर कृपाल सिंह ने मेरठ की एंटी करप्शन टीम से किया था। मंगलवार को एंटी करप्शन की 15 सदस्यीय टीम अंकुर विहार थाने पहुंची।

इसके बाद कृपाल सिंह ने दरोगा को बताया कि वह पैसा लेकर आया है। तो दरोगा ने कृपाल सिंह को थाने के बाहर ही खड़ा रहने को कहा इधर एंटी करप्शन टीम पहले से ही अपना पूरा जाल बिछा चुकी थी। जैसे ही दरोगा थाने के बाहर आया। कृपाल सिंह ने उसे 20 हजार रुपये दिए। पैसा जेब में रखते समय ही टीम ने दरोगा को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे अपने साथ ले गई। करीब दो घंटे पूछताछ के बाद दरोगा के खिलाफ ट्रॉनिका सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आज बुधवार को दरोगा को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

ये था मामला…

दरअसल बेहटा हाजीपुर लोनी बाॅर्डर के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर कृपाल सिंह के खिलाफ विकास कुमार ने अंकुर विहार थाने में धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया था। इस मुकदमे से कृपाल सिंह का नाम निकालने के लिए थाने में तैनात वरिष्ठ उप निरीक्षक मुन्नालाल सागर ने पहले 50 हजार की रिश्वत मांगी। कहां की विवेचना के दौरान आपका नाम निकल जाएगा। जिसकी शिकायत प्रॉपर्टी डीलर ने एंटी करप्शन टीम की मेरठ इकाई से किया था।

एंटी करप्शन टीम प्रभारी बोले- दरोगा के खिलाफ केस कराया गया दर्ज…

इस संबंध में मीडिया को दिए गए बयान में टीम प्रभारी योगेंद्र कुमार ने कहा कि रिश्वत लेते हुए उप निरीक्षक को गिरफ्तार किया गया है। दरोगा के खिलाफ ट्रॉनिका सिटी पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000