Aonla_Lok_Sabha_Election_2024: आंवला लोकसभा सीट पर 57.08 फीसदी वोट डाले गए, साल-2019 की तुलना में मतदान प्रतिशत में आई 1.89 फीसदी की कमी

आंवला लोकसभा सीट की अपनी अलग ही पहचान है। लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 के तीसरे चरण के तहत मंगलवार को जिले की दो संसदीय सीटों बरेली और आंवला में मतदान हुआ। आंवला लोकसभा क्षेत्र के नौ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने के लिए 18 लाख लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। आंवला लोकसभा सीट की तीन विधानसभा बरेली जिले में हैं, बाकी की दो विधानसभा शेखूपुर और दातागंज बदायूं जिले में हैं। आंवला लोकसभा सीट के फरीदपुर, दातागंज और शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र में दो से तीन फीसदी वोट कम पड़े हैं। आंवला और फरीदपुर विधानसभा क्षेत्रों में भी पिछले चुनाव के मुकाबले कम मतदान हुआ है।

अब तक प्रदेश की 26 सीटों पर वोट डाले जा चुके हैं, तीसरे चरण में यूपी में 57 फीसदी से अधिक डाले गए, वोट 

आंवला लोकसभा सीट पर इस बार 57.08 फीसदी वोट डाले गए। जबकि साल- 2019 की तुलना में इस बार कम वोट पड़े। मतदान प्रतिशत में 1.89 फीसदी की कमी आई है। लोकसभा चुनाव- 2019 का मतदान तीसरे चरण में सम्पन्न हुआ और इस बार आंवला सीट पर 58.97 फीसदी वोट पड़े थे। तीसरे चरण में यूपी की 10 सीटों में आगरा में सबसे कम वोट पड़े। आंवला सीट पर बीजेपी की ओर से धर्मेंद्र कश्यप और इंडिया गठबंधन की ओर से समाजवादी पार्टी के चुनाव निशान से नीरज मौर्य एवं बसपा आबिद को चुनाव मैदान में उतारा है।

आंवला लोकसभा सीट पर चुनावीं मैदान में नौ प्रत्‍याशी ठोक रहे हैं, ताल 

साल- 2019 के चुनाव में आंवला संसदीय सीट पर बीजेपी ने अपने सीटिंग सांसद धर्मेंद्र कश्यप को फिर से मौका दिया और मैदान में उतारा। धर्मेंद्र कश्यप के सामने चुनाव में सपा और बसपा की साझी उम्मीदवार रुचि वीरा खड़ी थी।  धर्मेंद्र कश्यप ने 50 फीसदी से अधिक वोट यानी 5 लख, 37 हजार, 675 वोट हासिल की, जबकि रुचि वीरा के खाते में 4 लाख, 23 हजार, 932 वोट आए।  कांग्रेस के कुंवर सर्वराज सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। धर्मेंद्र कश्यप ने आसान मुकाबले में रुचि को 1 लाख, 13 हजार, 743 मतों के अंतर से हरा दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000