उत्तरप्रदेशअलीगढ़ गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए अर्जी दायर, 7 जनवरी को होगी सुनवाई By Pratibha Rajdar Last updated Jan 5, 2025 409 संसद में डॉ. भीमराव आंबेडकर पर वक्तव्य देने के मामले में गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ स्थानीय अदालत में मुकदमा दायर करने की अर्जी दी गई है। यह अर्जी एक अधिवक्ता की ओर से दायर कर समर्थकों की भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया गया है। मामले की सुनवाई 7 जनवरी को होगी। सासनीगेट क्षेत्र के पला साहिबाबाद निवासी अधिवक्ता जितेंद्र कुमार की ओर से यह अर्जी सीजेएम न्यायालय में दायर की गई है। जिसमें कहा गया है कि डाॅ. आंबेडकर की लोकप्रियता का डंका विदेशों में भी बजता है। ऐसे व्यक्तित्व पर टिप्पणी करना ओछी मानसिकता को दर्शाता है। इससे आंबेडकर को मानने वाले करोड़ों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुचा है। मैं भी इससे आहत हुआ हूं। उन्होंने मांग की है कि अमित शाह को गृह मंत्री पद से तत्काल हटाकर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया जाना चाहिए। अधिवक्ता जितेंद्र कुमार की ओर से यह अर्जी सीजेएम न्यायालय में दायर की गई है। जिसमें कहा गया है कि डाॅ. आंबेडकर की लोकप्रियता का डंका विदेशों में भी बजता है। ऐसे व्यक्तित्व पर टिप्पणी करना ओछी मानसिकता को दर्शाता है। samachar 409 Share