असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा आरोपी हुआ फरार, 6 निर्मित, 5 अर्द्धनिर्मित तमंचे और कारतूस बरामद

उत्तर प्रदेश के अमेठी में नगर निकाय चुनाव को लेकर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान में जिले की स्वाट टीम और मुंशीगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुखबिर खास की सूचना पर टीम ने छापा मारकर गांव के बाहर झाड़ियों में बीच खंडहर में चल रहे अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मौके से पुलिस ने 6 तमंचे, 5 अर्धनिर्मित तमंचे, तीन जिंदा कारतूस और बड़ी मात्रा में तमंचा बनाने के उपकरण बरामद किया है। वहीं मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है, जबकि उसका एक साथी फरार होने कामयाब रहा। मुंशीगंज थाना क्षेत्र के दरपीपुर गांव के बाहर झाड़ियों के बीच मौजूद खंडहर में पिछले कई वर्षों से अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री चल रही थी। बुधवार देर शाम मुखबिर खास की सूचना पर स्वाट टीम और मुंशीगंज थाने की पुलिस ने असलहा बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारा। छापेमारी में पुलिस टीम ने मौके से 5 अवैध तमंचा 1 कारतूस 315 बोर, 1 तमंचा 2 कारतूस 12 बोर, 5 अर्धनिर्मित तमंचा, 26 लोहे की रिपिट, 52 लोहे की कील, 8 स्प्रिंग, 8 लकड़ी के टुकड़े, 2 रेती बड़ी, 1रेती छोटी, 1पंखा, 1बैट्री, 2 पेंचकस, 3 लोहे का राड़, 5 तमंचे पर लगाने की लोहे की पट्टी, 1सोल्डर, 1हथौड़ी, 1कुल्हाडी, 1निहाई व शस्त्र बनाने की भट्ठी तथा भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किया है।

असलहा फैक्ट्री का खुलासा करने वाली टीम को एसपी इलामारन ने 10 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। स्वाट व मुंशीगंज पुलिस की संयुक्त टीम के हत्थे चढ़ा 22 वर्षीय अरूण कुमार मौर्या पुत्र गंगाराम मौर्या निवासी मुराइन का पुरवा मजरे हारीमऊ थाना जगदीशपुर का रहने वाला है। अरूण मौर्या ने मौके से भागने वाले अपने साथी के बारे में बताया कि वह जगदीशपुर थाना क्षेत्र के गांव सरेसर उत्तर गांव का रहने वाला सुमित मिश्रा था। सुमित अवैध शस्त्र के गोरखधंधे में उसके साथ पार्टनरशिप में सामिल था। पुलिस ने अभियुक्त अरूण मौर्या को आर्म्स एक्ट की संगीन धाराओं में निरूद्ध कर सलाखों के अंदर भेज दिया है। फरार सुमित मिश्रा की तलास में सरगर्मी से जुट गई है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी घटना का खुलासा करते हुए एसपी इलामारन ने कहा कि कल देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि दरपीपुर से गढ़ामाफी जाने वाले रास्ते पर एक खंडहरनुमा मकान में असलहा फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। छापामार एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरा फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000