सेना के जवान ने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी को दी खौफनाक मौत, हत्या कर नहर में फेंकी लाश

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक फौजी ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। वो आगरा स्थित कैंटीन ले जाने के बहाने पत्नी सोनी को कार से लाया था। हत्या करने के बाद शव नहर में फेंक दिया। वारदात के बाद आरोपी फौजी रमाकांत ड्यूटी पर जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल) लौट गया। कार के अंदर से सोनी के टूटी हुईं चूड़ियां पुलिस को मिली हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा कि सोनी का जब आरोपी ने गला दबाया, तो उसने खुद को बचाना का प्रयास किया, लेकिन वो बच नहीं सकी। उधर पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर ले आई है। आरोपी की निशानदेही पर शव की तलाश की जा रही है। फौजी रमाकांत की पत्नी सोनी बच्चों के साथ एटा के कोतवाली सिटी क्षेत्र में किराए के मकान में रहती थी। उसका मायका मैनपुरी में है। छह जुलाई को रमाकांत पत्नी सोनी को आगरा स्थित सेना की कैंटीन से सामान दिलाने के बहाने ले गया था। उसके साथ गांव निवासी अजय भी था। इसके बाद सोनी घर नहीं लौटी तो उसकी मां सरोज देवी ने बेटी की हत्या की आशंका जताते हुए पति और उसके परिजन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

एएसपी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि जांच में सामने आया कि आरोपी रमाकांत ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर शव को आगरा रोड स्थित हजारा नहर में फेंक दिया। वारदात के बाद वह दो-तीन दिन तक इधर-उधर घूमता रहा और फिर ड्यूटी पर जलपाईगुड़ी लौट गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी कराया और सेना के अधिकारियों को पत्र भेजा। इसके बाद कोतवाली नगर पुलिस की टीम जलपाईगुड़ी के माल बाजार पहुंची और सेना के सहयोग से आरोपी को उसकी तैनाती स्थल से गिरफ्तार कर लिया और वहां से एटा लेकर आई।

एएसपी के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार कर ली है, लेकिन अब तक पत्नी का शव बरामद नहीं हुआ है। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। 6 जुलाई को विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पत्नी की हत्या की साजिश रची और बहाने से अपने दोस्त के साथ उसे कार में बैठाकर घर से निकला। रास्ते में पहले पत्नी के साथ मारपीट की फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को आगरा रोड स्थित हजारा नहर में ले जाकर फेंक दिया। घटना के बाद आरोपी पहले बचने के लिए पठानकोट गया। बाद में पश्चिम बंगाल पहुंचकर ड्यूटी ज्वाइन कर ली। पुलिस जांच के दौरान कार से सोनी की टूटी हुईं चूड़ियां भी बरामद हुई हैं। कार के अंदर मिलीं सोनी की टूटी हुई चूड़ियां इस बात की ओर इशारा करती हैं कि हत्या से पहले उसने खुद को बचाने की पूरी कोशिश की थी। पुलिस का मानना है कि गला दबाए जाने के दौरान हुए संघर्ष में उसकी चूड़ियां टूटीं। अब ये चूड़ियां मामले का अहम साक्ष्य मानी जा रही हैं, जबकि पुलिस नहर में शव की तलाश जारी रखे हुए है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी की हत्या, फ्रिज में मिला सिर, पुलिस जांच में जुटी     |     दूल्हा बना शूटर! शादी में 5 सेकंड में 17 राउंड फायरिंग का VIDEO वायरल, पुलिस जांच में जुटी     |     प्रतापगढ़ में 4 आरोपी गिरफ्तार, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज ,मजदूरी के पैसे को लेकर मारपीट, घायल की मौत     |     फर्राटा पंखे में उतरे करंट से विवाहिता की मौत: प्रतापगढ़ में घर की सफाई के दौरान हुआ हादसा     |     बहू ने करोड़पति ससुर की कराई हत्या : नौकर को बेडरूम में छिपाया, फोन पर गाइड करती रही; शक न हो इसलिए खूब रोई     |     BJP के मंत्रियों के अहंकार की कोई सीमा नहीं, डिप्टी CM केशव मौर्या के बयान पर भड़की कांग्रेस     |     नोएडा का इंजीनियर मॉस्को में अरेस्ट:पत्नी ने CM योगी से लगाई गुहार     |     पानी से भरे गड्ढे में गिरी युवती, युवक ने बचाई जान; सोशल मीडिया से मिला परिवार     |     प्रयागराज में दो गुटों में जमकर मारपीट:मटकी फोड़ प्रतियोगिता में जमकर बवाल,लात-घूंसे और थप्पड़ बरसाए, प्रोग्राम कैंसिल     |     प्रतापगढ़:चाय के ठेले पर विवाद, युवक पर फेंकी खौलती केतली,गंभीर रूप से झुलसा, मेडिकल कॉलेज में भर्ती; पुलिस जांच में जुटी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000