भ्रष्टाचार में नप गईं ARTO सौम्या पांडेय, लखनऊ मुख्यालय की गईं अटैच

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एआरटीओ के पद पर रही सौम्या पांडे को विभागीय जांच और भ्रष्टाचार के आरोप में दोषी पाया गया, जिसके बाद उन्हें लखनऊ मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी और एडीएम, एसपी सिटी की तरफ से किए गए जांच रिपोर्ट के बाद किया गया है। एआरटीओ सौम्या पांडे को पिछले दिनों प्रशासन और परिवर्तन का प्रभाव मिला हुआ था, जिसको लेकर उन्होंने खूब मनमानी की थी।

सौम्या पांडे ने इस दौरान ट्रकों से अवैध वसूली करना, ड्राइवरों से जबरदस्ती पैसे लेना समेत कई गलत काम किए थे। इसे लेकर बिहार के बक्सर निवासी पंकज सिंह और लखनऊ के विपिन बाबू ने इसकी शिकायत मुख्य सचिव से की थी। ऐसे में शासन के निर्देश पर डीएम ने एडीएम , एसपी सिटी व आरटीओ वाराणसी से पूरे मामले की जांच कराई और जांच में पूरा मामला सही पाया गया, जिसके बाद सौम्या पांडे पर ये कार्रवाई की गई।

एआरटीओ सौम्या पांडे ने अगस्त महीने में कई ट्रकों के ओवरलोडिंग में चालान किया। इस दौरान सौम्या ने अपने ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति के माध्यम से 50000 से ऊपर का डिमांड किया था। हालांकि जब ड्राइवर ने पैसा नहीं दिया तब एआरटीओ के कहने पर ड्राइवर और उनके सहयोगी ने ट्रक के एक्सेल तक खोलकर आरटीओ कार्यालय में जमा कर दिए थे। इसके बाद ड्राइवर जब आरटीओ कार्यालय पहुंचा था तो उनके कार्यालय में एक्सेल रखा हुआ पाया था और उस वक्त पीआरबी 112 के पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।

बलिया के एआरटीओ को बुलाकर की कार्रवाई…

इसके अलावा पिछले दिनों परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह जब बलिया से लखनऊ जा रहे थे तब उन्होंने कासिमाबाद के पास खुद ओवरलोड ट्रकों को पकड़ा था। ऐसे में कार्रवाई करने के लिए उन्होंने एआरटीओ सौम्या पांडे को फोन कर कर बुलाया, लेकिन कई घंटा बीत जाने के बाद भी वह नहीं पहुंची। इसके बाद परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बलिया के एआरटीओ को बुलाकर उन ट्रकों पर कार्रवाई कराया था।

मेडिकल छुट्टी पर चल रही हैं सौम्या…

सौम्या पांडे अपना एक पर्सनल ड्राइवर रखे हुई थीं, जो ट्रक मालिकों से अवैध वसूली का पैसा फोन पे और नगद लिया करता था। मामले में सौम्या पांडे का ड्राइवर सत्येंद्र यादव और आउटसाइडर कन्हैया भी दोषी पाए गए। शिकायतकर्ता के अनुसार 2 फरवरी 2024 को बक्सर से आजमगढ़ जा रहे हैं ट्रक को एआरटीओ और चालक ने रोका सभी कागजात सही पाए जाने के बाद ओवरलोड दिखाकर उसे पुलिस चौकी पर खड़ा कर दिया गया।

एआरटीओ के चालक की मांग पर पंकज सिंह ने फोनपे पर ₹50000 भेजवाया इसके बाद 250 रुपए का रसीद काटकर वाहन को छोड़ा गया था। इस तरह के दर्जन मामले गाजीपुर के एआरटीओ को लेकर की गई थी, जिसकी शिकायत लगातार शासन से की जा रही थी। सौम्या पांडे पिछले डेढ़ महीने से लगातार मेडिकल लेकर छुट्टी पर भी चल रही हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000