आर्य प्रतिनिधि सभा, लखनऊ द्वारा आर्य समाज चौक, प्रतापगढ़ की पुरानी कमेटी को भंग कर, बनाई नई कमेटी

आर्य समाज चौक, प्रतापगढ़ में बनी तीन मंजिला काम्प्लेक्स अब विवादों के घेरे में…

आर्य समाज चौक, प्रतापगढ़ की पुरानी कमेटी नहीं दे रही हैं, नई कमेटी को चार्ज 

प्रतापगढ़। देश भर में आर्य समाज की शाखाएँ फैली हुई हैं। पहले लोगों के पास जमीन जायदाद बहुत अधिक होती थी तो लोग समाज में नाम व सोहरत पाने के लिए अपनी सम्पत्ति आर्य समाज को दान कर देते थे। कई जिलों में तो आर्य नगर तक बसाया गया है। आधुनिक युग में आर्य समाज से जुड़े लोगों के मन में बदनीयती और लालच व मोह इस कदर समा गया है कि उन्हें अपने मान सम्मान व स्वाभिमान की कोई चिंता नहीं रह गई है। बस जो जहाँ हैं, वहीं मौका मिलते ही अपना ईमान बेंचकर धन कमाने में जुट गया है। इसीलिए सनातन समाज गर्त में जा रहा है।

ऐसा ही प्रकरण प्रतापगढ़ जनपद में देखने को मिल रहा है। कुछ वर्ष पूर्व शीतल प्रसाद आर्य कन्या विद्यालय की बिल्डिंग को ध्वस्त कर उस पर कब्जा करने का प्रयास किया और चौक घंटाघर के पास एवं मकन्द्रूगंज पोस्ट ऑफिस के पास भी आर्य समाज चौक, प्रतापगढ़ की जमीन व जर्जर बिल्डिंग है, परन्तु प्रतापगढ़ में आर्य समाज से जुड़े लोगों में आपसी तालमेल का भाव दिख रहा है। इसी अभाव की वजह से आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ द्वारा संचालित शीतल प्रसाद आर्य कन्या विद्यालय की बिल्डिंग को ध्वस्त कर दिया गया और सारे समाज के लोग खुलकर सामने नहीं आये।

तत्कालीन प्रधान अभय खंडेलवाल व मंत्री जब खुलकर सामने नहीं आये आर्य प्रतिनिधि सभा, लखनऊ ने पुरानी कमेटी भंग करके प्रतापगढ़ में प्रशासक राम नेवाज पाल को बनाया गया। कुछ दिनॉन बाद  प्रधान पद पर आनंद केसरवानी का चयन किया गया, परन्तु आर्य प्रतिनिधि सभा, लखनऊ की कमेटी में विवाद था, जिसमें उलटफेर हुआ तो आर्य समाज चौक, प्रतापगढ़ में भी उलटफेर हुआ और राम कृपाल को प्रधान और मंत्री सत्य प्रकाश उमर वैश्य और कोषाध्यक्ष के पद पर राजेश खंडेलवाल का चयन हुआ। आपसी तालमेल न बन पाने की वजह से मंत्री सत्य प्रकाश उमर वैश्य अपने पड़ से त्याग पत्र दे दिया।

प्रधान पद से हटने के बाद भी आनंद केसरवानी आर्य समाज की सम्पत्ति की लड़ाई अपने ब्यक्तिगत खर्च से लड़ते रहे। इधर बीच आर्य प्रतिनिधि सभा, लखनऊ की कमेटी में पुनः बदलाव हुआ और आर्य समाज चौक, प्रतापगढ़ की कमेटी में पुनः बदलाव करते हुए  आनंद केसरवानी को प्रधान और मूल चन्द्र सोनी को मंत्री व कोषाध्यक्ष पद पर अश्विनी गुप्ता का चयन करते हुए आर्य प्रतिनिधि सभा, लखनऊ के मंत्री भुवन तिवारी ने पत्रांक- 459 दिनांक- 18/04/2026 को पत्र जारी करते हुए अपने पदाधिकारियों को अधिकार पत्र निर्गत किया, परन्तु सवा माह बीत जाने के बाद भी पुरानी कमेटी के प्रधान राम कृपाल जी नई कमेटी को चार्ज नहीं दिए।

यही नहीं आर्य प्रतिनिधि सभा, लखनऊ के वर्तमान कमेटी के मंत्री भुवन तिवारी के किसी आदेश को पुरानी कमेटी के द्वारा नियुक्त किये गये प्रधान राम कृपाल जी मानने को तैयार नहीं है। वर्तमान कमेटी के पदाधिकारी जब उन पर चार्ज देने का दबाव बनाना शुरू किये तो उनके द्वारा बताया गया कि उनके कोषाध्यक्ष राजेश खंडेलवाल अस्वस्थ हैं और उनका लखनऊ में इलाज चल रहा है। जब तक वो स्वस्थ होकर प्रतापगढ़ नहीं आ जाते तब तक चार्ज नहीं दिया जा सकता और न हिसाब ही दिया जा सकता है। ऐसा कहते ही यज्ञशाला में हवन के बाद पुरानी कमेटी के पदाधिकारियों और नई कमेटी के पदाधिकारियों में जुबानी जंग चालू हो गई।

प्रधान राम कृपाल और कोषाध्यक्ष राजेश खंडेलवाल आर्य समाज चौक, प्रतापगढ़ के कार्यकाल में किफ़ायत उल्ला रोड़, पंजाबी मार्किट जाने वाले मार्ग की तरफ तीन मंजिला काम्प्लेक्स बनाकर दुकानों के आवंटन में जमकर खेल किया गया और पदाधिकारियों द्वारा अपने लोगों को दुकानों का आवंटन किया गया। उसी आवंटन के धन से पहले काम्प्लेक्स का निर्माण किया गया और बाद में जो धन बचा उसमें बंदरबांट किया गया और अब हिसाब मांगने पर हिसाब न देना आर्य समाज चौक, प्रतापगढ़ के पदाधिकारियों के मंसूबों पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। आर्य समाज जैसी संस्था में ऐसी लूट होगी किसी ने सोचा भी नहीं था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000